Pulkit Maharaj

महाराज का वीडियो वायरल- भगवा पहनने वालो, तुम भी आतंकी बन जाओ

689 0

नई दिल्ली: खुद को अध्यात्मिक गुरु बताने वाले पुलकित महाराज (Pulkit Maharaj) ने कथित तौर पर एक ऐसा विवादास्पद बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर न केवल वायरल हो रहा है, बल्कि इसकी वजह से उनकी मुसीबत भी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पुलकित महाराज भगवा पहनने वालों से आतंकवादी बनने की अपील करते देखे जा सकते हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

समाजवादी पार्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पुलकित महाराज कहते दिखते हैं, ‘जो भगवा पहनते हैं, मैं उनसे कहता हूं कि अब जरूरत है आतंकवादी बनने की आतंकी बन जाओ। इनकी भाषा, इन्हीं की जुबान से दो, गोलियों से दो, बंदूक से दो, आतंकवादी बनिए।’

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय ने नाइट ड्रेस पहनकर दिया कातिलाना पोस

वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा, ‘देश के भगवाधारी (फर्जी) इन बाबाओं, मठाधीशों से सावधान रहे जनता। ये लोग किस प्रकार के समाज का निर्माण करके सत्ता कब्जाए रखना चाहते हैं, आप स्वयं सुनिए। बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा और स्वास्थ्य व सड़क से ध्यान हटाने के लिए ये सब बयानबाजियां भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही हैं।’

यह भी पढ़ें: आईसीसी अवॉर्ड में बाबर आजम को मिला शानदार खेल का इनाम

Related Post

CM Dhami

राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा

Posted by - August 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं…
National Saint Mahant Avedyanath will be remembered for ages

सामाजिक समरसता और राम मंदिर के लिए युगों तक याद रहेंगे राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ

Posted by - September 10, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठ में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 56वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज (Mahant Avedyanath)…