Mahant

मस्जिद के बाहर महंत का भड़काऊ भाषण, हिंदू लड़कियों को छेड़ा तो करूंगा बलात्कार

567 0

सीतापुर: हिंदुस्तान में दो समुदायों के बीच मानों जंग छिड़ गई है। आए दिन नए नए मामले सामने आते रहते है, कभी हिजाब को लेकर तो कभी लाउडीस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर बवाल मचा हुआ है। दो समुदायों के बीच में जलती हुई नफरत की आग में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एक महंत ने विवादित और भड़काऊ भाषड़ दे डाला है, जिसके बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। महंत बजरंग मुनि दास (Mahant Bajrang Muni Das) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर दूसरे समुदाय की बहू-बेटियों से बलात्कार की धमकी दे रहे हैं।

 

साधु का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल गया है, जिसके बाद पुलिस भी ऐक्शन में आ गई है। सीतापुर में आयोजित शोभा यात्रा के दौरान महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास ने 2 अप्रैल यानी नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष पर यह भड़काऊ भाषण दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बजरंग मुनि दास को कहते सुन सकते है कि अगर किसी हिंदू लड़की को समुदाय विशेष से जुड़े लोग छेड़ते हैं तो वह उनकी बहू-बेटियों को घर से निकालकर बाहर लाऊंगा और उसके साथ सरेआम बलात्कार करूंगा। उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक कमेंट भी किए।

यह भी पढ़ें: लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर HC नाराज, 125 मस्जिद सहित 301 को नोटिस

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सीतापुर पुलिस ने अपर पुलिस अधीक्षक उत्तर राजीव दीक्षित के तहत जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने हिंदू महापंचायत सभा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए यती नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो डासना देवी मंदिर के पुजारी हैं।

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन, करें मां कालरात्रि की पूजा

Related Post

Governor

राज्यपाल की अध्यक्षता में इलाहाबाद संग्रहालय समिति की बैठक सम्पन्न

Posted by - July 15, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (Governor) एवं अध्यक्ष इलाहाबाद संग्रहालय समिति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन स्थित…
Amrit Abhijat

नगरीय निकायों को मिलेगी अधिक स्वायत्तता: SOP संशोधित, अब बिना लागत सीमा के कर सकेंगे कार्य

Posted by - June 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नगर विकास विभाग (Nagar Vikas Vibhag) ने 74 वें संवैधानिक संशोधन 1992 के अनुरूप नगरीय…
CM Yogi did darshan of Shri Ramlala

गुरुओं को शीश नवा अयोध्या पहुंचे योगी, रामलला और हनुमानगढ़ी के किये दर्शन

Posted by - January 29, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। संकट मोचन…