Mahant nritya gopal das

लखनऊ मेदांता से ड‍िस्‍चार्ज हुए महंत नृत्य गोपाल दास, हालत में हुआ सुधार

658 0

लखनऊ: अयोध्या आंदोलन (Ayodhya Movement) में अहम भूमिका निभाने वाले और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant nritya gopal das) की तबीयत में अब सुधार होने लगा है, जिसके बाद शुक्रवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। लखनऊ मेदांता (Lucknow Medanta) के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको एम्बुलेंस (Ambulance) से अयोध्या ले जाया गया है। अस्पताल की क्रिटिकल केयर टीम उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घ आयु की प्रार्थना करती है। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant nritya gopal das) खुद को बेहतर महसूस कर रहे थे।

Mahant nritya gopal das की तबियत ठीक

गुरुवार को ही उनकी तबीयत में काफी सुधार देखा गया था, इससे पहले रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर महंत को भर्ती कराया गया था। 84 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant nritya gopal das) के गुर्दे और पेशाब संक्रमण निकला था। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शीर्ष पीठ मणिरामदास जी की छावनी के महंत नृत्यगोपालदास शुक्रवार को सायं अस्पताल से स्वस्थ हो वापस अपने आश्रम पहुंचे। गत रविवार को उन्हें नियमित जांच के सिलसिले में लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर अस्पताल प्रशासन ने पांच दिनों तक भर्ती रखा। हालांकि अयोध्या पहुंचने पर महंत नृत्यगोपालदास स्वस्थ नजर आए।

मस्जिद के बाहर महंत का भड़काऊ भाषण, हिंदू लड़कियों को छेड़ा तो करूंगा बलात्कार

Mahant nritya gopal das का जन्म

महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant nritya gopal das) का जन्म बरसाना मथुरा के कहोला गांव में 1938 में हुआ है, महज 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने संन्यास ले लिया था और मथुरा से अयोध्या आ गए थे। अयोध्या आने के बाद वो काशी चले गए। काशी जाने का मकसद संस्कृत की पढ़ाई करना था और 1953 में वह अयोध्या लौटे और मणिराम दास छावनी में रुके।

सामाजिक सुरक्षा देने में योगी सरकार अव्वल

Related Post

Pushpak Vimana

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर बनेगा भव्य पुष्पक विमान, श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि…
CM Yogi

तड़के 4 बजे से ही वॉर रूम में डटे सीएम योगी, स्नान पर्व पर पल पल का लिया अपडेट

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माघ पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज में व्यवस्थाओं…
CM Yogi

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उनके दृष्टिकोण को समृद्ध करेगा संवाद: योगी

Posted by - June 27, 2023 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने संबोधित किया।…