आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

मध्य प्रदेश: आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक शुरू , इन मुद्दों पर होगी चर्चा

923 0

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल की बैठक गुरुवार से शुरू हो गई है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा 300 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में पिछले साल की गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही नए साल में संघ की क्या रणनीति होगी इस पर भी चर्चा होगी।

30 साल बाद फिजा को मिली अपनी पहचान, अब खुलकर ले रही है सांस 

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ देशभर में बने माहौल पर मंथन हो सकता है। बैठक में कानून को लेकर भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा सकती है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा भैय्याजी जोशी सहित प्रांत प्रचारक, कार्यवाहक संघ चालक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के 300 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे।

संघ के सूत्रों के अनुसार बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर चर्चा होगी। इंदौर में संघ का मुख्यालय होने की वजह से यहां बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि भागवत संघ के वरिष्ठ सदस्यों से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे। बैठक में मध्यक्षेत्र की इकाई के विभाग प्रचारकों की बैठक का भी सत्र होगा।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कुछ वरिष्ठ भाजपा नेता आरएसएस की इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। जो देश में चल रहे कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। इसमें नागरिकता कानून मुख्य मुद्दा हो सकता है। भागवत प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार करने पर चर्चा हो सकती है। वहीं हरियाणा, झारखंड सहित कई चुनावों में भाजपा का जनाधार घटा है। अब इस साल दिल्ली और बिहार में चुनाव होने हैं। इसको लेकर संघ चिंतित है।

Related Post

UPSIDA

UPSIDA को 53 जिलों, 10 राज्यों और चार देशों से मिला बड़ा निवेश, नौ लाख मिलेंगे रोजगार

Posted by - February 9, 2023 0
लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे…
Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से…
गोडसे देशभक्त

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद आतंकी घटनाएं न के बराबर हुई : राजनाथ

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर…
Rajnath Singh

कुशासन को समाप्त कर सुशासन लाना हमारी सरकार का सबसे बड़ा संकल्प – राजनाथ सिंह

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में सुशासन दिवस…