मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बहुमत परीक्षण से पहले दिया इस्तीफा

750 0

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम के बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 22 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार करने के बाद से ही कमलनाथ सरकार अल्पतमत में आ गई थी।

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी हार स्वीकार करते हुए कहा था कि सरकार के पास जरूरी संख्या नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पैसे और सत्ता के दम पर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कांग्रेस के सभी बागी 16 विधायकों के इस्तीफे भी मंजूर हो चुके हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने 16 बागी विधायकों का इस्तीफा किया मंजूर

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने बृहस्पतिवार देर रात कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे मंजूर कर लिए। इन सभी विधायकों ने छह अन्य विधायकों के साथ 10 मार्च को अपना इस्तीफा दिया था लेकिन प्रजापति ने इनके इस्तीफों पर कोई फैसला नहीं लिया था। हालांकि उन्होंने छह अन्य के इस्तीफे मंजूर कर लिए थे। ये सभी 16 विधायक अभी बंगलूरू में ठहरे हुए हैं।

लखनऊ में कोरोना के चार और नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर नौ पहुंची

विधायकों का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद छलका स्पीकर का दर्द

कांग्रेस के बागी 16 विधायकों के इस्तीफे मंजूर करने के बाद विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति का दर्द छलक गया है। स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा कि वे दुखी हैं। कहा कि और उन्होंने भारी मन से ये इस्तीफे इसलिए स्वीकार किए क्योंकि बागी विधायक मेरे खिलाफ ही कोर्ट में खड़े हो गए ये लोकतंत्र की बिडंबना है।

Related Post

Jharkhand

झारखंड में महिला दारोगा की हत्या, पशु तस्करों ने गाड़ी से रौंदा

Posted by - July 20, 2022 0
रांची: झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को तुपुदाना के हुलहुंदु में वाहन…
disabled children

13,991 दिव्यांग बच्चों के उम्मीद की किरण बनी योगी सरकार, एस्कॉर्ट एलाउन्स योजना से देगी शैक्षिक मजबूती

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ । जब एक दिव्यांग बच्चा (Disabled Children) अकेले स्कूल नहीं जा सकता, तब शिक्षा महज किताबों की बातें रह…
'साइकिल गर्ल' ज्योति

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति ने फिर दोबारा किया बड़ा काम, गरीब बुआ की कराई शादी

Posted by - June 16, 2020 0
  पटना। लॉकडाउन के दौरान बीमार पिता को साइकिल के कैरियर पर बिठाकर गुरुग्राम से दरभंगा लाने वाली साइकिल गर्ल…