हम आपके हैं कौन Hum Aapke Hain Kaun

‘ हम आपके हैं कौन ’ फिल्म के 26 साल पूरे, माधुरी दीक्षित ने शेयर की ये तस्वीर

1365 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड डायेक्टर सूरज बड़जात्या की ब्लॉक बस्टर फिल्म, ‘ हम आपके हैं कौन ‘ को बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्मों में शामिल किया जाता है। आज भी ये फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में सबसे टॉप पर है। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और सलमान खान की केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद आई है।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने ‘हम आपके हैं कौन’ के 26 साल पूरे होने की खुशी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ ने आज अपनी रिलीज के 26 साल पूरे कर लिए हैं। ये फिल्म साल 1994 में रिलीज़ हुई थी। अब ऐसे में फिल्म की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में ‘हम आपके हैं कौन’ के 26 साल पूरे होने की खुशी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/CDf2iMMHXuG/?utm_source=ig_web_copy_link

धक-धक गर्ल ने कैप्शन दिया है- ‘यकीन नहीं होता कि ‘हम आपके हैं कौन’ को 26 साल हो चुके हैं

माधुरी ने सलमान खान के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें पहले और अब की तस्वीर शामिल है। इस तस्वीर के साथ धक-धक गर्ल ने कैप्शन दिया है- ‘यकीन नहीं होता कि ‘हम आपके हैं कौन’ को 26 साल हो चुके हैं। उन मज़ेदार लम्हों को याद करते हुए, लाजवाब टीम की मेहनत की वजह से फिल्म का हर सीन बिल्कुल परफेक्ट रहा। आज भी इस फिल्म को दर्शक देखते हैं और एंजॉय करते हैं। बहुत बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू और आलोक नाथ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे। वहीं फिल्म के 26 साल पूरे होने की खुशी में प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शंस ने भी ट्वीट किए हैं।

‘प्यार और परिवार को एक साथ दिखाने वाली यह फिल्म एक ऐसी फिल्म है जो करोड़ों दिलों पर राज करती रही है। आज उसने 26 साल पूरे कर लिए हैं। बिना किसी शर्त के ‘हम आपके हैं कौन’ को इतना प्यार करने के लिए आपका धन्यवाद।’

Related Post

CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय…
Uttarakhand Foundation Day

उत्तराखंड स्थापना दिवस के कार्यक्रम में राज्यपाल एवं सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Posted by - November 9, 2022 0
देहारादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day) के अवसर पर बुधवार को रेसकोर्स स्थित पुलिस लाईन में आयोजित मुख्य…
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Posted by - November 19, 2022 0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हवालबाग, अल्मोड़ा में  ’मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत…