माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित बनीं शायर, सोशल मीडिया पर लिखी ये शायरी

2072 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित शायर बन गयी हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं।

https://www.instagram.com/p/CCn8wO9HRtv/?utm_source=ig_web_copy_link

माधुरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है। माधुरी का ये फोटो यूं तो पुराना है, लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए माधुरी शायरी करती नजर आईं हैं।

Reliance 43rd AGM : गूगल ने किया जियो में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश

माधुरी ने फोटो के साथ ही कैप्शन में शायरी लिखी है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। फोटो को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने लिखा कि लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढ़ते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया।

माधुरी दीक्षित कोरोनावायरस के खतरे के कारण घर में ही कैद हैं

बता दें फिलहाल माधुरी दीक्षित कोरोनावायरस के खतरे के कारण घर में ही कैद हैं। ऐसे में एक्ट्रेस शेर-ओ-शायरी से अपना खाली समय बिताने की कोशिश कर रही हैं। माधुरी दीक्षित का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बीते साल ‘कलंक’ और ‘टोटल धमाल’ में आई थीं नजर 

माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बीते साल ‘कलंक’ और ‘टोटल धमाल’ में नजर आई थीं। माधुरी दीक्षित रियलिटी टीवी शो पर बतौर जज वापसी करने वाली हैं। रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ के नए सीजन में वह नजर आएंगी। क्वारंटीन अवधि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डांस के प्रति उत्साही लोगों से अपने घरों के किसी भी कोने को चुनने और फिर अपनी डांस प्रतिभा दिखाने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड करने का आग्रह किया है। माधुरी दीक्षित आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी।

Related Post

मलंग

‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, छह जनवरी को आएगा ट्रेलर

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शुक्रवार को जारी…
नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हनी सिंह के गाने पर मचाया धमाल, Video वायरल

Posted by - December 7, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ हमेशा अपने स्टेज परफॉर्मेंस से धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में…

LIC के निजीकरण को मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, पैसा जुटाना सरकार का लक्ष्य

Posted by - July 13, 2021 0
कोरोना संकट और खराब अर्थव्यवस्था के बीच मोदी सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के विनिवेश को…