मां तुझे सलाम

मां तुझे सलाम : बच्चों को भूख से बिलखता देख विधवा ने मुडवाया सिर

1122 0

नई दिल्ली। केंद्र सरकार नए भारत व विकास के लाख दावे करे, लेकिन उसके इस दावे की देश के किसी न किसी कोने से दिल का द्रवित करने वाली खबर हवा निकाल देती है।

बच्चों का पेट भरने के लिए मां ने सिर मुंडवा कर 150 रुपये में बेचे बाल

ऐसी ही खबर तमिलनाडु की एक विधवा मां की खबर आई है। यह मां अपने बच्चों को भूख से बिलखता नहीं देख पाई। वह अपने बच्चों का पेट भरने के लिए सिर के बाल मुंडवा कर बेंच दिए हैं। बेचे गए बाल से मिले रुपयों से उसने भूखे बच्चों को खाना खिलाया। इतना ही नहीं इसके बाद उसने रोज-रोज की परेशानियों से बचने के लिए आत्महत्या करने का फैसला भी किया, लेकिन ऐसा हो न सका।

पति ने कर्ज के बोझ में दबकर सात महीने पहले आत्महत्या कर ली

बता दें कि तमिलनाडु के सलेम की रहने वाली 31 साल की प्रेमा नाम की महिला ने अपने तीन भूखे बच्चों को खाना खिलाने के लिए सिर के बाल तक बेच दिए हैं। उसके पति ने कर्ज के बोझ में दबकर सात महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। प्रेमा ने पांच, तीन और दो साल के मासूम बच्चों का पेट भरने के लिए पड़ोसियों से उधार पैसे भी मांगे, लेकिन उन्होंने उधार देने से मना कर दिया। कुछ ने कहा कि आज शुक्रवार है और इस दिन उधार देना अपशकुन माना जाता है।

प्रेमा का खुदकुशी करने का था प्लान, लेकिन ऐसा हो न सका

प्रेमा ने अपने सिर के बाल बेचकर भूखे बच्चों का पेट तो भर दिया, लेकिन कल की चिंता से उसने खुदकुशी करने का फैसला किया। उसने बचे हुए पैसों से जहरीला कीटनाशक खरीदने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने शक होने के बाद उसे कीटनाशक नहीं दिया।

क्राउड फंडिंग से उसे मिले 1.45 लाख रुपये, अब जागा सलेम जिला प्रशासन ने विधवा पेंशन भी दिया

इतना ही नहीं इसके बाद उसने जहरीले पौधे खाने की कोशिश की, लेकिन उसकी बहन ने रोक दिया। उसके इस व्यथा की जानकारी जब एक ग्राफिक डिजाइनर को हुई तो उसने क्राउड फंडिग के जरिए महिला के मदद की अपील की। इस घटना की जानकारी होने के बाद क्राउड फंडिंग से उसे 1.45 लाख रुपये मिले। इसके अलावा सलेम जिला प्रशासन ने विधवा पेंशन भी दिया है।

Related Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र बने हरीश रावत के सलाहकार

Posted by - August 5, 2021 0
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड की पुनर्निरीक्षण-याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्वीकार कराने वाले एवं हिंदी माध्यम से एल-एम.एम. उत्तीर्ण करने वाले…
Corona in India

कोरोना अपडेट: देश में लगातार दूसरे दिन 62 हजार नए मामले आए, 312 संक्रमितों की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में सख्ती के बावजूद कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले थम नहीं रहे हैं। रविवार को कोविड-19…
नए भारत निर्माण

नए भारत निर्माण में हर दिव्यांग और युवा की भागीदारी जरूरी : पीएम मोदी

Posted by - February 29, 2020 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत के निर्माण में हर दिव्यांग युवा, दिव्यांग बच्चे की उचित भागीदारी…
CM Dhami

सीएम धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर की वर्चुअल बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार…

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन, इस फिल्म से की थी करियर की शुरुआत

Posted by - July 28, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। हुमा कुरैशी की जिदंगी में बेहद ही खास दिन है।आज यानी रविवार को वह अपना 33 वां बर्थडे…