लखनऊ में प्रिंयका गांधी समेत 500 कार्यकर्ताओं पर कोविड एक्ट के तहत केस दर्ज

699 0

तीन दिवसीय दौरे पर यूपी आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले दिन लखनऊ के जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत किया। हजरतगंज पुलिस ने प्रिंयका समेत करीब 500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन को लेकर केस दर्ज किया है। प्रियंका जब जीपीओ पर थी उस वक्त गांधी प्रतिमा परिसर का एक पिलर टूट गया जिसपर पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम का भी मुकदमा कायम कर दिया।

कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई, दलित कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय की एक भीड़ भरी फोटो पोस्ट करके पूछा क्या इससे महामारी नहीं फैलती। प्रियंका गांधी ने कहा यूपी की योगी सरकार संविधान को नष्ट कर रही है, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिस तरह से लोकतंत्र का चीरहरण हुआ उसे सबने देखा।

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि राजधानी में धारा-144 लागू है। इसके बावजूद कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखा था।

धरने के दौरान गांधी प्रतिमा के परिसर का एक पिलर टूट गया था। इसे लेकर हजरतगंत कोतवाली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा-144 व कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि डेढ़ साल बाद लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर करीब दो घंटे का मौन धरना दिया था। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

यूपी चुनाव को लेकर बोले मुनव्वर राणा, ओवैसी की मदद से योगी बने सीएम तो छोड़ दूंगा यूपी

इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा था कि यूपी में सरकार ही संविधान को नष्ट कर रही है। लोकतंत्र का खुलेआम चीरहरण हो रहा है। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में प्रदेश सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कोरोना से निपटने और विकास के मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया।

Related Post

CM Yogi

स्वच्छ, दिव्य-भव्य कुंभ के साथ होंगे डिजिटल कुंभ के दर्शनः योगी

Posted by - November 26, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को एक मीडिया समूह के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी को…
cm yogi

भाजपा सरकार की एक ही युक्ति, प्रदेश को दिला दी माफिया से मुक्ति: सीएम योगी

Posted by - April 25, 2023 0
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) प्रचार के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजकीय इंटर कॉलेज मैदान…