Lucknow University

लखनऊ विश्विद्यालय में तिलक छात्रावास का नया ड्रेस कोड वायरल

1313 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) का तिलक छात्रावास इस समय सुर्खियों में है। तिलक छात्रावास का ड्रेस कोड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ड्रेस कोड के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई छात्र संगठन विरोध में उतर आए। वहीं प्रोवोस्ट ने इस तरह का कोई भी ड्रेस कोड जारी करने से इनकार कर दिया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय(Lucknow University) के तिलक छात्रावास का ड्रेस कोड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस ड्रेस कोड में छात्राओं को शॉर्ट्स या घुटने के ऊपर की ड्रेस न पहनने की फरमान दिया गया। वायरल नोटिस के मुताबिक, शॉर्ट्स या घुटने के ऊपर की ड्रेस पहनकर छात्राएं अपने ब्लॉक से बाहर नहीं घूम सकती हैं। इस नियम का उल्लंघन करने वाली छात्रा पर 100 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।

अचानक बुधवार देर रात इस मैसेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया। छात्र-छात्राओं की ओर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी। गुरुवार सुबह से ही इस मैसेज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। कई छात्र संगठन तो इस फरमान के विरोध में भी उतर आए। एक छात्र संगठन ने तो सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए. छात्रों द्वारा इसे शेयर भी किया जाने लगा।

प्रोवोस्ट बोलीं, छात्राओं ने की शरारत

घंटों चले विवाद के बीच छात्रावास की प्रोवोस्ट डॉ. भुवनेश्वरी ने ऐसा कोई भी नोटिस जारी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई ड्रेस कोड जारी ही नहीं किया गया। उनकी मानें तो किसी छात्रा ने यह शरारत की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Related Post

cm yogi

दूरदर्शी नेतृत्व में कर व्यवस्था का नया लिखा जा रहा अध्याय: सीएम

Posted by - September 4, 2025 0
गोरखपुर। जीएसटी सुधार (GST Reform) के निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त…
CM Yogi

रामोत्सव 2024: 1008 कुंडीय हनुमन महायज्ञ में शामिल हुए सीएम योगी

Posted by - January 19, 2024 0
अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य से…
The first Amrit Snan of Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर महाकुम्भ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तड़के करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई अमृत डुबकी

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में जब उजाले की एक किरण तक नहीं निकली थी, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के…
Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकताओं में ग्रामीण रोजगार और ग्रामीण औद्योगिकीकरण सबसे ऊपर है। इसी…