Lulu Mall

लखनऊ पुलिस को मिली सफलता, लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाले 4 युवक गिरफ्तार

618 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बीते दिनों खुले लुलु मॉल (Lulu Mall) में नमाज पढ़ने को लेकर वायरल हुए विवादित वीडियो पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। लुलु मॉल परिसर में नमाज पढ़ने वाले 9 में से चार युवकों की पहचान कर लखनऊ पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए पुलिस उन तक पहुंच सकी। गिरफ्तारी के बाद अब इन चारों युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीएम योगी ने आज ही पुलिस-प्रशासन को ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया और आज ही लखनऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में मोहम्मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्मद लोकमान और मोहम्मद नोमान को गिरफ्तार किया गया है, ये सभी आरोपी लखनऊ के ही रहने वाले हैं।

चारो का हाल-पता

नमाज अदा करने वालों में मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी खुर्रम नगर थाना इंदिरा नगर, लखनऊ।

दूसरा आतिफ खान पुत्र मोहम्मद मतीन खान थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर मौजूदा पता खुर्रम नगर थाना इंदिरा नगर लखनऊ।

तीसरा मोहम्मद लुकमान पुत्र मनसूर अली मूल पता लहरपुर सीतापुर हाल पता अबरार नगर खुर्रम नगर थाना इंदिरा नगर लखनऊ।

मोहम्मद नोमान निवासी लहरपुर सीतापुर हाल पता अबरार नगर खुर्रम नगर थाना इंदिरा नगर लखनऊ।

पकड़े गए चार लड़कों में सीतापुर के रहने वाले दोनों सगे भाई निकले।

पुलिस के मुताबिक लखनऊ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में इण्टरनेशनल शापिंग लुलु माल में बीते बुधवार 13 जुलाई को दस लोगों माल मे जाकर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद उपजे विवाद के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,एवं सर्विलांस के सहारे मंगलवार को नमाज पढ़ रहे 9 में से चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। छह अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।

DRDO ने 600 से ज्यादा पदों पर निकालीं भर्ती, जल्द करें आवेदन

Related Post

Sanjeev Balyan

केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा- अगर छीनी गई किसान की जमीन तो दे दूंगा पद से इस्तीफा

Posted by - March 7, 2021 0
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में हिंद मजदूर किसान समिति की जनसभा को केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev…
Road

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक कचरे से सड़क सुदृढ़ीकरण को बढ़ावा देकर नई मिसाल पेश कर रही योगी सरकार

Posted by - January 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को विकास के नए सोपानों की ओर अग्रसर कर रही योगी सरकार(Yogi Government)  ने सिंगल यूज प्लास्टिक…
AK Sharma

बाल्यकाल से ही देशभक्ति का जज्बा होना अच्छी बात: एके शर्मा

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। आजादी के बाद यह सबसे बड़ी राष्ट्रप्रेम की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश तिरंगामय हो…
More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

Posted by - March 1, 2026 0
लखनऊ। मध्य एशिया में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा…
AK Sharma

समाज के शैक्षिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: एके शर्मा

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कानपुर नगर के रायपुरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि…