टीएमसी का अनिश्चितकालीन धरना

लखनऊ : टीएमसी के चार सांसद हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे, लिए गए हिरासत में

877 0

लखनऊ। यूपी में 31 जनवरी तक धारा 144 लागू होने के बाद भी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण है। लखनऊ सहित प्रदेश के एक दर्जन शहरों में हिंसा में 18 लोगों की मौत के बाद भी कुछ राजनैतिक दल रोटियां सेंकने के प्रयास में हैं।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टीएमसी के चारों सांसदों को हिरासत में लिया

लखनऊ में हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में फिलहाल शांति है। इसी बीच पश्चिम बंगाल में शासन कर रही तृणमूल कांग्रेस के चार सांसद लखनऊ पहुंचे। यह चारों सांसद हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की योजना के साथ लखनऊ पहुंचे थे। इस बात की जानकारी होने पर इनको लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी के साथ लोकसभा सांसद प्रतिमा मंडल व अधीर विश्वास तथा राज्यसभा नदीमुल हक हैं। इन चारों सांसदों को लखनऊ के एयरपोर्ट पर रोका गया है।

CAA गांधी के सपनों को करेगा पूरा कांग्रेस बिगाड़ रही है देश का माहौल : नितिन गडकरी 

चारों सांसद नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप के विरोध में लखनऊ पहुंचे हैं

चारों सांसद नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप के विरोध में लखनऊ पहुंचे हैं। इन सभी ने लखनऊ आने की अनुमति मांगी तो इनको इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद भी यह लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गए। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि हमें पता चला कि तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसद लखनऊ आना चाहते हैं। हमने उनको धारा 144 लागू होने का हवाला देकर लखनऊ आने पर सीधा मना कर दिया। उनके आगमन से माहौल और अधिक तनावपूर्ण बन जाता। इसी कारण उनको एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। इसके बाद भी चारों हिंसाग्रस्त क्षेत्र में जाने की जिद पर अड़े हैं।

Related Post

CM Dhami

सरकारी कर्मचारियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 4 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

Posted by - January 13, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) द्वारा राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौग़ात दी है। प्रदेश के…
Adani Airport

अडानी एयरपोर्ट ग्रुप लखनऊ में भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा, जालसाजों ने युवाओं को ठगा

Posted by - March 7, 2021 0
लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट (adani airport) ग्रुप लखनऊ में फर्जी भर्ती निकालकर जालसाजों ने युवाओं को ठगा है। जालसाजों ने सोशल…
कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

Posted by - March 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ व गोरखपुर मेडिकल काॅलेजों को केन्द्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) से कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर की…
Anand Bardhan

आईटीडीए के माध्यम से विभागों को क्लाउड सेवा भी उपलब्ध करायी जाए: मुख्य सचिव

Posted by - May 14, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। बैठक के…