भारत संविधान उद्देशिका

लखनऊ : भारत के संविधान उद्देशिका, आर्टिकल 14 और मूल कर्तव्यों का पाठ

952 0

लखनऊ। रविवार को प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठ कर आल इंडिया प्रोफेशनलस कांग्रेस उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में लखनऊ के फ़ेलोस ने भारत के संविधान के उद्देशिका , आर्टिकल 14, और मूल कर्तव्यों का पाठ किया। इस बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अनीस अंसारी ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद चंद्रा ने किया। बैठक में भारी संख्या में लखनऊ के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया।

भारत में धर्म के आधार पर कोई भेद -भाव नहीं किया

इस बैठक में भारत के धर्मनिरपेक्ष- पंथनिरपेक्ष चरित्र की व्याख्या की गयी। यह कहा गया की भारत में धर्म के आधार पर कोई भेद -भाव नहीं किया गया है। इसके अलावा सभी को कानून की दृष्टि में बराबर का अधिकार और संरक्षण दिया गया है। हम सब को इसका सम्मान करना चाहिए और राज्य को भी धर्मनिरपेक्ष- पंथनिरपेक्ष चरित्र की सुरक्षा करनी चाहिए।

‘मेरा वोट काम को’ अभियान की आम आदमी पार्टी ने की शुरुआत 

भारत का संविधान सभी नागरिकों से यह अपेक्षा करता है कि लोग सह बंधुत्व बनाये रखने के लिए कार्य करें

इस बैठक में सभी नागरिकों को संविधान मे बताये गए मौलिक कर्तव्यों की भी चर्चा की गयी। कहा गया कि हम सभी को आपसी भाई चारे बनाये रखने के लिए कार्य करना होगा। भारत का संविधान सभी नागरिकों से यह अपेक्षा करता है कि लोग सह बंधुत्व बनाये रखने के लिए कार्य करें।

इस बैठक में अमर हबीबुल्लाह, परितोष अग्रवाल, आमिर रज़ा, आमिर हैदर चचा , मुईद अहमद, सलोनी केसरवानी, विपिन गुप्ता ,सत्यवान बाजपाई आदि ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

Related Post

arrested

यूपी एटीएस और आजमगढ़ पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Posted by - October 28, 2022 0
लखनऊ/आजमगढ़। एक तरफ जहां सीएम योगी (CM Yogi) दिल्ली-एनसीआर के फरीदाबाद में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा आंतरिक सुरक्षा पर बुलाए गए…
CM Dhami

घटी जीएसटी दरों पर सीएम धामी ने व्यापारियों और जनता से लिया फीडबैक

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को देहरादून के पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ (GST Bachat Utsav)…