‘लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद ,आतंकवाद में धकेली जा रहीं दूसरे धर्म की लड़कियां

919 0
लड़कियां बड़ी संख्या में ‘लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद के जाल में फंस रही हैं और जहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, वहां चरमपंथी अन्य धर्मों की युवतियों को बर्बाद करने के लिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। बिशप ने कहा कि जिहादी प्यार और दूसरे तरीकों से दूसरे धर्म की महिलाओं का दुरुपयोग आतंकी गतिविधियों या आर्थिक लाभ के लिए करते हैं। उनका लक्ष्य अपने धर्म को बढ़ाना और गैर-मुस्लिमों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि चरमपंथियों के लिए यह युद्ध की रणनीति है।

सौरव गांगुली: इस समय हम नहीं बता सकते कि मैच होगा कि नहीं !

बिशप ने दुनिया भर में और केरल में सांप्रदायिकता फैलाने, धार्मिक असौहार्द्र और असहिष्णुता बढ़ाने की कोशिश करने वाले जिहादियों की मौजूदगी के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि वे अन्य धर्मों को तहस-नहस करने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ”इस तरह की दो चीजें लव जिहाद और नार्कोटिक (मादक पदार्थ) जिहाद हैं। चूंकि जिहादी जानते हैं कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हथियारों के जरिए अन्य धर्मों के लोगों को बबार्द करना आसान नहीं है, इसलिए वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस तरह के अन्य हथकंडे अपना रहे हैं।”

Related Post

PM Modi Vertual

वर्चुअल रैली में बोले PM मोदी-‘बंगाल में शांति, विकास और सुरक्षा की ललक, होगा असल परिवर्तन’

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के सातवें चरण के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…
Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: महाकुम्भ में शैव, वैष्णव और उदासीन अखाड़ों में दिखा अनेकता में एकता का भाव

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। त्रिवेणी के पावन तट पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) की शुरुआत भारत की सनातन परंपरा का उद्घोष और विश्व…
इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी

इंदौर की घटना से व्यथित मशहूर शायर राहत इंदौरी, बोले- शहर को किसकी नज़र लगी?

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं पर हमले से मशहूर शायर राहत इंदौरी काफी दुखी हैं।…