GST

GST से सरकारी खजाने में जमकर आया पैसा

498 0

GST Collection Of April 2022 Breaks Record

नई दिल्ली:  GST की सरकार के खजाने में  छप्पर फाड़ कलेक्शन हुई है. इस बार के कलेक्शन से पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन से 1,67,540 करोड़ रुपये की राशि सरकार की झोली में आए हैं. बता दें वित्त मंत्रालय ने जीएसीटी की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. इसके साथ ही पुराने सारे रिकॉर्ड्स भी टूट गए हैं. जीएसटी के इस कलेक्शन को वित्त वर्ष की अच्छी शुरूआत माना जा रहा है. पिछले महीने की बात करें तो सरकार की जीएसटी कलेक्शन से 1,42,095 करोड़ रुपये की आय हुई थी. वहीं अप्रैल 2022 में सरकार को इस बार 25 हजार करोड़ का फायदा हुआ है.

गरीब की जेब पर महंगाई की मार, खाना बनाना हुआ महंगा

सरकार की हुई चांदी, 20 अप्रैल 2022 को आया सबसे ज्यादा पैसा

सरकार की तिजोरी में इस बार पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा खजाना आया है. प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी के अनुसार सेंट्रल जीएसटी (CGST) से 33,159 करोड़ रुपये शामिल रहे. स्टेट जीएसटी (SGST) से इस बार 41,793 करोड़ रुपये आए हैं. वस्तुओं और आयात से मिली राशि को जोड़कर आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा.

धांसू कैमरे के साथ Samsung ने लॉंच किया फोन, जानें इसके दमदार फीचर्स

व्यापार की गतिविधियों पर कोरोना का प्रभाव पड़ा था, वहीं धीरे- धीरे अब बिजनेस एक्टीविटीज फिर से रिकवर कर रही हैं. वित्त मंत्रालय के अनुसार इस साल मार्च में 7.7 करोड़ रुपये के ई- वे बिल भी जनरेट हुए. इसके साथ ही 20 अप्रैल 2022 को 9.58 लाख ट्रांजेक्शन से सरकार को 57,847 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ. 20 अप्रैल 2022 को हुआ जीएसटी कलेक्शन 1 दिन में होने वाला सबसे ज्यादा जीएसीटी कलेक्शन था.

Related Post

गिरती इकोनॉमी के बीच सरकारी कंपनियां बेचना मानसिक दिवालियापन के संकेत – भाजपा सांसद

Posted by - August 29, 2021 0
अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की आलोचना…

जल्द पतंजलि का प्रचार करते दिखेंगे नामी-गिरामी क्रिकेटर और एक्टर-रामदेव ने लिया फैसला

Posted by - July 17, 2021 0
बाबा रामदेव ने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना की थी, पतंजलि के उत्पादों का प्रचार रामदेव खुद ही करते…

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Posted by - October 5, 2021 0
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने आज मंगलवार को लगातार पांचवे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया…