Lori Laughlin jailed for college admission scam

लोरी लॉघलिन को कॉलेज दाखिला घोटाले में हुई जेल, डेढ़ लाख डॉलर जुर्माना

1461 0

अमेरिकी अभिनेत्री लोरी लॉघलिन को कॉलेज प्रवेश परीक्षा घोटाले में धोखाधड़ी का आरोप सिद्ध होने के बाद दो महीने की जेल हुई है।

देनेश कार्तिक ने कहा- ‘मैं यूएई में होने वाले आईपीएल मैच के लिए तैयार हूं’

जेल होने के बाद वह कोर्ट में ही माफी मांगते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा- मैं अपनी बेटियों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अनुचित लाभ देना चाहती थी। मुझे लगा कि मैं अपने बच्चों के लिए अच्छा काम कर रही हूं, लेकिन वास्तव में मैंने अपनी बेटियों की क्षमताओं और उपलब्धियों को कम करके आंका।

लॉघलिन पर डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया गया और 10 घंटे तक सामाजिक सेवा करने का निर्देश दिया गया है। लॉघलिन ने अपने इस काम के लिए कोर्ट में कहा- ‘मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं अपनी गलती मानती हूं और शर्मिंदा भी हूं। मैंने जो किया उसकी जिम्मेदारी लेती हूं और अब इसके नतीजे भुगतने को भी तैयार हूं।’

1980 -90 के दशक के हिट सिटकॉम “फुल हाउस” में आंटी बेकी की भूमिका निभाने के लिए लॉघलिन जानी जाती हैं।

इस कॉलेज घोटाले में लॉघलिन और उनके पति समेत 50 और लोग शामिल हैं। यह मामला कॉलेज प्रवेश घोटाले का है जो छात्रों को शीर्ष अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए रिश्वत देने से जुड़ा है।

तैमूर ने बनाई गणपति बप्पा की मूर्ती, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

2011 में शुरू हुए इस घोटाले में रिश्वत के रूप में कुल 2.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर दिए गए थे। आरोपियों में तीन घोटाले के आयोजक, 33 अभिभावक, नौ कोच, दो एसएटी और एसीटी प्रशासक, एक परीक्षा प्रॉक्टर और एक कॉलेज प्रशासक शामिल हैं।

कई विश्वविद्यालयों ने घोटालों में शामिल कोच को निकाल दिया है। घोटाले में सबसे बड़ा हाथ कॉलेज कंसल्टेंट विलियम सिंगर का है।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: 19 साल बाद टूटी थी इस अभिनेता की शादी,अब किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है रिश्ता

Posted by - August 4, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आज बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से…
हेमा मालिनी

बर्थडे स्पेशल: धर्मेंद्र संग लिए साथ फेरे, जितेंद्र से होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी की शादी

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की ‘बसंती’ और खूबसूरती की ‘ड्रीमगर्ल’ यानी हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को अपना जन्‍मदिन मना…
वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ 12 जून को होगी रिलीज

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को…
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा कर रहीं हैं मां बनने की प्लानिंग, बोलीं- मुझे क्रिकेट टीम जितने बच्चे चाहिए?

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते सोमवार बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद अब बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स…