AK Sharma

राहुल गांधी जी सनातन धर्म के प्रति आस्था होने का कर रहे नाटक : एके शर्मा

267 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि भगवान राम हम सबके आराध्य हैं। हमारी सनातन संस्कृति के प्रतीक हैं। सभी को उनके चरणों का आशीर्वाद लेना चाहिए। लेकिन अवसरवादी लोग चुनाव देखकर ही अपनी मंशा जाहिर करते हैं और लोगों को गुमराह करने के लिए आस्था दिखाने का नाटक करते है। सनातन धर्म के प्रति दिखावा करने के लिए तथा जनता को गुमराह करने के लिए इस प्रकार के हथकंडे अपनाते हैं।

ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अयोध्या जाने को लेकर कहा कि मैं ऐसे लोगों को शुभकामनाए देता हूं कि भगवान राम उन्हें अपने चरणों में आश्रय दें और उनके जीवन को भी खुशहाल बनाएं। ऐसे लोग जितना भी सनातन धर्म एवं संस्कृति के नजदीक आएंगे, उतना ज्यादा ही उन्हें इसकी समझ आएगी। मैं भगवान राम से भी प्रार्थना करता हूं कि ऐसे लोगों को शीघ्र ही सद्बुद्धि दे, जिससे कि वे देश को मजबूत बनाने के मुहिम में साथ दें।

उन्होंने (AK Sharma) रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा कि जिसमें भगवान राम के बारे में कहा गया है कि “निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा”,

उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का किया जा रहा कार्य: एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि अयोध्या में भगवान राम का जो दिव्य और भव्य मंदिर बन रहा है, उसमें जिस प्रकार से देश एवं विदेश के सभी नागरिकों का सम्मान किया जाता है, उसी प्रकार से राहुल गांधी जी का भी स्वागत है।

Related Post

पीएम मोदी

मुझे गालियां दी, जवानों के खून का दलाल कहा गया, ये है ‘प्रेम’ की डिक्शनरी – पीएम मोदी

Posted by - May 8, 2019 0
कुरुक्षेत्र। पीएम मोदी आज ‘धर्मनगरी’ कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन पीएम मोदी ने कहा…
Sanjay Singh

संजय सिंह ने पीएम मोदी से अग्निपथ योजना को वापस लेने का आग्रह किया

Posted by - June 23, 2022 0
नई दिल्ली: सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए अग्निपथ योजना (Agneepath scheme) को “राष्ट्र के युवाओं के साथ धोखाधड़ी”…
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद

Ayodhya Verdict: कल्बे जवाद बोले-विनम्रतापूर्वक करते हैं स्वीकार SC का फैसला

Posted by - November 9, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने पूरे देश को प्रभावित किया है। इसी बीच शिया धर्मगुरु…
AK Sharma

महाकुंभ को ध्यान में रख सभी निकायों में श्रद्धालुओं के लिए हो व्यवस्था: एके शर्मा

Posted by - January 15, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत कुम्भ मेला…