jhadi Hanuman temple

प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट, सात साधु बेहोश मिले

1257 0

मथुरा जिले में कोरोना कर्फ्यू के बीच बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने सोमवार की रात थाना नौहझील क्षेत्र में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर ( jhadi Hanuman temple) में लूटपाट की। मंगलवार की सुबह घटना का पता चला, जब मंदिर के अन्य साधु जागे। उनको मंदिर परिसर में सात साधु बेहोश मिले। तिजोरी और दानपात्र से नकदी व अन्य सामान गायब था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर  ( jhadi Hanuman temple) है। इस धर्मस्थल को सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर परिसर में कई साधु-संत रहते हैं। सोमवार रात को मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया और साधुओं को बेहोश कर लगभग चार लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट ले गए। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे जब अन्य साधु जागे तो मंदिर परिसर का हाल देखकर दंग रह गए।

मंदिर परिसर में बने कमरों में मंदिर के महंत रामरतनदास, पुजारी, रसोई नोहबत सिंह, साधू बाल ब्रह्मचारी, जीवनदास, सेवक प्रहलाद समेत सात साधु बेहोश मिले। मंदिर में लूटपाट की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने जानकारी जुटाई। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं। मंदिर के एक साधु के अनुसार बदमाश महंत की तिजोरी से 3.40 लाख और दानपात्र से लगभग 25 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी गायब हैं। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी तोड़कर ले गए। उधर, सभी बेहोश साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इन साधुओं को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया है।

Related Post

CM Yogi

जलाभिषेक-रुद्राभिषेक कर योगी ने की लोगों के सुखमय जीवन की कामना

Posted by - March 8, 2024 0
गोरखपुर। देवाधिदेव महादेव भोले शंकर की उपासना के पावन पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह की मां को दी श्रद्धांजलि

Posted by - March 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कैबिनेट में अपने वरिष्ठ सहयोगी एवं जलशक्ति…
Swadeshi Fair

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे स्वदेशी मेलों का औपचारिक शुभारंभ

Posted by - October 9, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को गोरखपुर से स्वदेशी मेले (Swadeshi Fairs) का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। स्वदेशी मेले…
Maha Kumbh

गंभीर और क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए महाकुम्भ बन रहा जीवनरक्षक

Posted by - February 14, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं योगी सरकार ने उनकी स्वास्थ्य…