Recruitment

नौकरी की कर रहे तलाश, तो देखें इन पदों पर निकली भर्ती

443 0

राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती (Recruitment) के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को प्लेसमेंट कैंप आयोजन करने के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स एनएपीएस नेशनल अप्रेटीशिप प्रोर कार्डिनेटिंग ऑफिसर हैदराबाद द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कर उक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

निर्धारित तिथि एवं स्थान के अनुसार जनपद पंचायत मानपुर में 15 जुलाई को, जनपद पंचायत मोहला में 16 जुलाई को, जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में 18 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 19 जुलाई को, जनपद पंचायत छुईखदान में 20 जुलाई को, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 21 जुलाई को, जनपद पंचायत छुरिया में 22 जुलाई को, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 23 जुलाई को एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 25 जुलाई को भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

सीएम धामी इस जिले को बनाना चाहते है शिक्षा का हब

Related Post

Medical

GNM की पढ़ाई के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग बढ़ा रहा सरकारी क्षेत्र में 20 फीसदी सीटें

Posted by - June 12, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोगों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मुहिम का असर दिखने लगा…
neet 2021

NEET 2021 : रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी मौका आज, 18 अप्रैल को होगी परीक्षा

Posted by - March 15, 2021 0
देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सा अनुसंधान संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट पोस्ट ग्रेजुएट यानी…
CM Yogi

57 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकासखंडों में बनाएंगे अटल आवासीय जैसे विद्यालयः सीएम योगी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ…