लखनऊ लोकसभा सीट

पीएम मोदी के हमशक्ल ने बांटी चाय, लखनऊ लोकसभा सीट से किया जीत का दावा

1557 0

लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लखनऊ लोकसभा सीट से मैदान में उतरे हैं। पीएम मोदी की हर हरकत पर नजर रखने वाले अभिनंदन पाठक ने शनिवार को लखनऊ में चाय बांटकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ जीत का दावा किया है।

चाय की दुकान पर अभिनंदन ने चाय बनाकर केतली से लोगों को परोसा

सबसे खास बात ये है कि अभिनंदन की स्टाइल, बाल, चश्मा और यहां तक की घड़ी बांधने का तरीका भी पीएम मोदी से मिलता है। राजधानी के एक चाय की दुकान पर अभिनंदन ने चाय बनाकर केतली से लोगों को परोसा।

मैं किसी के खिलाफ नहीं बल्कि ‘जुमला’ के खिलाफ हूं, 26 अप्रैल को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन 

अभिनंदन ने बताया कि वह लखनऊ लोकसभा सीट से कोई डमी उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं बल्कि ‘जुमला’ के खिलाफ हूं। अभिनंदन ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं राहुल गांधी के पीएम उम्मीदवारी का समर्थन करूंगा। इसके साथ अभिनंदन पाठक ने बताया कि मैं 26 अप्रैल को वाराणसी से नामांकन दाखिल करूंगा। बता दें कि एक समय पीएम मोदी के प्रशंसक रहे सहारनपुर के रहने वाले अभिनंदन पाठक पिछले साल बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

Related Post

मदरसों के उन्नयन

मदरसों के उन्नयन को मोदी विजन पर काम कर रही योगी सरकार : नंदी

Posted by - February 8, 2020 0
लखनऊ। यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश के मदरसों की…
CM Yogi

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर स्पष्ट कहा कि सरकार के लिए घोषणाएं नहीं बल्कि परिणाम ही वास्तविक…
AK Sharma

सभी क्षेत्रों को मिलेगी 24 घण्टे गुणवत्तापूर्ण निर्वाध विद्युत आपूर्ति

Posted by - November 4, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश सरकार  प्रधानमंत्री  के विजन…
Satypal Malik

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Posted by - March 15, 2021 0
बागपत । मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने  कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को कानूनी मान्यता दे तो…