लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए कोरोना संक्रमित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए कोरोना संक्रमित

968 0

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 20 मार्च को यहां एम्स कोविड केंद्र में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने रविवार को एक बयान में बताया कि बिरला की हालत स्थिर है और उनके अहम अंग सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं।  अस्पताल के मुताबिक, 58 वर्षीय बिरला 19 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और अगले दिन उन्हें एम्स कोविड केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया। सैन्य ताकत में भारत चौथे स्थान पर नयी दिल्ली।

रक्षा मामलों की वेबसाइट  मिलिट्री डायरेक्ट  द्वारा रविवार को जारी एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की है जबकि भारत चौथे स्थान पर है।
अध्ययन में कहा गया है, सेना पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका 74 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद 69 अंकों के साथ रूस तीसरे और 61 अंकों के साथ भारत चौथे तथा 58 अंकों के साथ फ्रांस पांचवें नंबर पर है। ब्रिटेन 43 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।  अध्ययन में कहा गया है कि बजट, सक्रिय एवं असक्रिय सैन्य कर्मियों की संख्या, वायु, समुद्री, जमीनी तथा परमाणु संसाधन, औसत वेतन और उपकरणों की संख्या समेत विभिन्न तथ्यों पर विचार करने के बाद  सेना की ताकत सूचकांक  तैयार किया गया।

रावत ने अमेरिका के भारत को गुलाम बनाने की बात

इसमें कहा गया है कि चीन के पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है। उसे सूचकांक में 100 में से 82 अंक मिले हैं।
अध्ययन के अनुसार,   बजट, सैनिकों और वायु एवं नौसैन्य क्षमता जैसी चीजों पर आधारित इन अंकों से पता चलता है कि किसी काल्पनिक संघर्ष में विजेता के तौर पर चीन शीर्ष पर आएगा।   बेवसाइट में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया में सेना पर सबसे अधिक 732 अरब डॉलर खर्च करता है। इसके बाद चीन दूसरे नंबर पर है और वह 261 अरब डॉलर तथा भारत 71 अरब डॉलर खर्च करता है। अध्ययन में कहा गया है कि अगर कोई लड़ाई होती है तो समुद्री लड़ाई में चीन जीतेगा, वायु क्षेत्र में लड़ाई में अमेरिका और जमीनी लड़ाई में रूस जीतेगा।

Related Post

CM Dhami

बादल फटने की घटनाओं पर सीएम धामी अलर्ट, जिलाधिकारियों को दिए त्वरित राहत कार्यों के निर्देश

Posted by - August 29, 2025 0
देहरादून। रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर जनपद के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

फिल्मों से दूर हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने की दोबारा शादी, छाए सुर्खियों

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। काफी समय से फिल्मों से दूर रहने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक शो में काफी खुलासे करने के…
PM Modi

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं की सौगात

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Mdi) ने ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित…