रावत ने अमेरिका के भारत को गुलाम बनाने की बात

रावत ने अमेरिका के भारत को गुलाम बनाने की बात

729 0

फटी हुई जींस पर विवादित बयान देकर माफी मांगने वाले उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक बार फिर विवादों में हैं। रविवार को रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में रावत ने दो बाते कहीं। पहले बयान में उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ज्यादा बच्चे पैदा किए उन्हें लॉकडाउन के दौरान सरकार से ज्यादा राशन मिला। वहीं, दूसरे बयान में रावत ने कहा कि भारत को अमेरिका ने 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा था।

ठाकरे सरकार पर बढ़ा खतरा

तीरथ ब्रिटेन की जगह अमेरिका बोल गए। सीएम रावत ने लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा बांटे गए अनाज को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोगों में सरकार द्वारा बांटे गए चावल को लेकर जलन भी होने लगी कि दो सदस्यों वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया? उन्होंने कहा की ह्यभैया इसमें दोष किसका है, उसने 20 पैदा किए, आपने दो पैदा किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का। जब समय था तब आपने दो ही पैदा किए, 20 क्यों नहीं किए।

वहीं, दूसरे बयान में उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत को 200 साल तक गुलाम बनाकर रखा। दरअसल रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप की तारीफ करते हुए ये बताना चाहते थे कि उनकी वजह से ही भारत में कोरोना के हालात काबू में रहे।

Related Post

Kirori Lal Meena

किरोड़ीलाल मीणा ने राजस्थान के मंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानें पूरा मामला

Posted by - July 4, 2024 0
जयपुर। राजस्थान सरकार में कृषि और ग्रामीण मंत्री किरोड़ीलाल मीणा (Kirori Lal Meena ) ने मंत्री पद से इस्तीफा दे…
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: सीएम योगी के नेतृत्व में अयोध्या बनेगी विश्व की दीप नगरी

Posted by - October 18, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में रामनगरी अयोध्या इस बार दीपों की ऐसी अलौकिक आभा में नहाएगी,…
Sitaram Yechury

बीजेपी सरकार की नीति विदेश में गांधी और देश में गोडसे: सीताराम येचुरी

Posted by - July 3, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) ने रविवार को भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर…