नरेंद्र मोदी

गिरी मोदी की लोकप्रियता, राहुल बने प्रधानमंत्री पद की पहली पसंद : सर्वे

965 0

नई दिल्ली। बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रही है। तीसरे चरण के मतदान से पहले हुए एक सर्वे ने बीजेपी के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। मोदी के नाम पर भले बीजेपी जीत का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी की लोकप्रियता जतना के बीच घट गई है।

 सर्वे में मतदाताओं से पूछा गया था कि अगर उन्हें सीधे भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करने का मौका दिया जाए। तो वह राहुल और मोदी में से किसे चुनेंगे?

सीवोटर-आईएएनएस पोल ट्रैकर सर्वे के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के लिए सीधी टक्कर में आंध्र प्रदेश, पंजाब, केरल और तमिलनाडु के ज्यादातर मतदाता राहुल गांधी को वोट देंगे। बता दें कि बीते 19 अप्रैल को किए गए एक सर्वेक्षण में मतदाताओं से पूछा गया था कि अगर उन्हें सीधे भारत के प्रधानमंत्री का चुनाव करने का मौका दिया जाए। तो वह राहुल और मोदी में से किसे चुनेंगे?

केरल में 64.96 प्रतिशत मतदाता राहुल को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं

सर्वे में राज्य स्तर पर अलग-अलग आंकड़े दर्शाते हैं कि केरल में 64.96 प्रतिशत मतदाता राहुल को प्रधानमंत्री बनता देखना चाहते हैं, जबकि सिर्फ 23.97 प्रतिशत ने मोदी का समर्थन किया। राष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता अब अच्छी नहीं रही है।

तमिलनाडु में किए गए सर्वे में 60.91 प्रतिशत लोगों ने राहुल को पसंद किया

वहीं तमिलनाडु में किए गए सर्वे के मुताबिक, 60.91 प्रतिशत लोगों ने राहुल को पसंद किया और सिर्फ 26.93 प्रतिशत ने मोदी को अपनी पसंद बनाया। पंजाब में 37.04 प्रतिशत ने राहुल को और 36.05 प्रतिशत ने मोदी को अपनी पसंद बताया। जहां राष्ट्रीय स्तर पर 11,192 लोगों से सवाल पूछा गया, वहीं राज्य स्तर पर आंध्र प्रदेश में 451 लोगों से, केरल में 701 लोगों से, तमिलनाडु में 533 लोगों से और पंजाब में 502 लोगों से सवाल पूछा गया। मोदी आंध्र प्रदेश में राहुल से 11.00 प्रतिशत से, केरल में 40.99 प्रतिशत से, तमिलनाडु में 33.93 प्रतिशत से और पंजाब में 0.99 प्रतिशत से पीछे हैं।

Related Post

PM Vishwakarma scheme

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

Posted by - December 12, 2023 0
लखनऊ। देश के कारीगरों और हस्तशिल्प श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma…
CM Yogi

अयोध्या धाम एक नई गति के साथ दुनिया की सबसे आध्यात्मिक और सुंदरतम नगरी के रूप में होगा स्थापित: सीएम योगी

Posted by - September 5, 2024 0
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने अयोध्या दौरे की शुरुआत राम नाथ स्वामी…
AK Sharma

मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन तथा मऊ को 11 रेलवे अण्डर ब्रिज की मिली सौगात

Posted by - February 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)…
Atal Swasthya Mela

अटल जी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की अन्त्योदय परिकल्पना को धरातल उतारा- सीएम योगी

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ (Atal…
CM Yogi

जिससे सनातन धर्म का गौरव बढ़ता हो, सपा को उससे पीड़ा होती हैः सीएम योगी

Posted by - February 2, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को समाजवादी पार्टी को खूब धोया। बोले कि ‘एक्स’ पर दो महीने…