आजमगढ़ पीएम

लोकसभा चुनाव: सपा-बसपा पर बरसे पीएम, जाति के आधार पर मांगे वोट

1048 0

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे पीएम  मोदी ने गुरुवार यानी आज को आजमगढ़ में चुनावी सभा संबोधित किया। जहाँ पर उन्होंने सपा –बसपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें :-आवेदन ही नहीं दिया, तो कैसे हुआ लोन माफ? -शिवराज सिंह चौहान 

आपको बता दें आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश के सभी शहरों में बम धमाकों पर रोक लगाई गई। आतंकवाद की घटनाएं जम्मू-कश्मीर तक सिमट कर रह गई हैं। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि हमारी सरकार ने राष्ट्रिय हित को सबसे ऊपर रखा।

ये भी पढ़ें :-तेज बहादुर को झटका, चुनाव आयोग के फैसले पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट किया इनकार

वहीँ उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक देश ने ऐसी महामिलावटी सरकार देखी जिसने भारत को दुनिया में शर्मिंदा किया। कांग्रेस के 10 साल के शासन में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं था, जहां घोटाले और घपले नहीं हुए। एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता होता है।

Related Post

AK Sharma

महाकुम्भ 2025 के लिए 3833 करोड़ के प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू, नगर विकास मंत्री ने की समीक्षा

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013 के बाद 12 वर्षों में लगने वाले प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Mahakumbh-2025) को दिव्य और…
AK Sharma

सरदार पटेल ने राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया: एके शर्मा

Posted by - November 25, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा (AK Sharma) ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार…