रायबरेली दौरा

लोकसभा चुनाव 2019: 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी रायबरेली सोनिया

980 0

रायबरेली। कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 22 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रही हैं। उनके साथ कांग्रेस महासचिव और उनकी सुपुत्री प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। यहां सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेट कर उनसे चर्चा  करेंगी।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा पर बघेल का हमला, बोले- शुरू से रहा है अपराधी जैसा व्यवहार 

आपको बता दें सोनिया गांधी सोमवार यानी कल रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी तो 23 को भुएमऊ गेस्ट हाउस में वोटरों से रूबरू होंगी। वहीँ बता दें कि रायबरेली व अमेठी में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होगा। राहुल गांधी व सोनिया गांधी अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों से नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें :-मोदी ने आतंकी को बनाया प्रत्याशी, कसाब और साध्वी प्रज्ञा एक जैसे : प्रकाश आंबेडकर 

जनकारी के मुताबिक सोनिया गांधी का मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से हैं जो कांग्रेस छोड़कर कुछ ही दिनों पहले भाजपा में शामिल हुए हैं। एसपी-बीएसपी गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।इससे पहले सोनिया गांधी ने पूजा-पाठ और रोड शो के बाद रायबरेली सीट से अपने पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा व नाती-नातिन सहित हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं की की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था।

Related Post

Ashok Dinda

बंगाल चुनाव : भाजपा उम्मीदवार अशोक डिंडा को मिली Y प्लस सुरक्षा

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा…

ट्रेनों में बढ़ा कोरोना संक्रमण, रेलवे ने लोगों से यात्रा स्थगित करने की अपील

Posted by - March 21, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में तमाम एहतियातों और हिदायतों के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही…
CM Yogi

गोरक्षनगरी में महामहिम की अगवानी को सीएम योगी ने डाला डेरा

Posted by - June 4, 2022 0
गोरखपुर: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शनिवार को गोरक्षनगरी (Gorakshanagri) में धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संगम से रूबरू होंगे।…

मालदीव दौरे पे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति सोलिह के शपथ समारोह में होंगे शामिल

Posted by - November 17, 2018 0
नई दिल्ली। शनिवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।गौरतलब…