सीएम योगी

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका पर योगी का तंज- ‘शहजादी गालियां सिखा रही है’

955 0

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ‘कांग्रेस की शहजादी’ कहती हैं कि वह अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘वोटकटवा पार्टी’ कर देंगी आगे कहा कहा, “जिस उम्र में बच्चों के सदगुण सिखाने की जरूरत होती है, कांग्रेस की ‘शहजादी’ उन्हें गालियां सिखा रही हैं।”

ये भी पढ़ें :-राजभर का योगी सरकार से इस्‍तीफा, कहा- भाजपा मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रही 

आपको बता दें पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कांग्रेस के गढ़ अमेठी में अपने भाई राहुल के लिए प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान बच्चों ने उनके सामने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए। जब तक बच्चे ये नारा लगाते रहे प्रियंका मुस्कुराते हुए सिर हिलाती रहीं, लेकिन जैसे ही बच्चों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया कांग्रेस नेता ने उन्हें रोकते हुए कहा, “ये वाला नहीं, अच्छा नहीं लगेगा, अच्छे बच्चे बनो।”

ये भी पढ़ें :-अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुका ब्रुनेई, गे सेक्स पर नहीं ली जाएगी पत्थर मारकर जान 

वहीँ अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए बोले, ‘बुआ-बबुआ का रिश्ता 23 मई तक के लिए है, 23 मई के बाद बुआ कहेगी-बबुआ गुंडों का सरताज है तो बबुआ कहेगा- बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति हैं।’ उन्होंने कहा कि 23 मई को जब एक बार फिर मोदी सरकार आएगी तो हर किसान को छह हजार रुपये सालाना मिला करेगा।

Related Post

शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई

लोकसभा चुनाव 2019: मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर सिन्हा की फिसली जुबान, दी सफाई

Posted by - April 27, 2019 0
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा…
कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने कातिलों पर रखा इतने लाख का इनाम

Posted by - October 21, 2019 0
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में आरोपियों को सोमवार यानी आज गुजरात से लेकर…

गाजीपुर नाम से चिढ़ी हिन्दू सेना, जहां भी दिखी नाम की पट्टी वहां पोत दी कालिख

Posted by - July 11, 2021 0
अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली हिन्दू सेना को अब गाजीपुर नाम से दिक्कत होने लगी है,…