सनी देओल

लोकसभा चुनाव 2019 : पिता- भाई की मौजूदगी में गुरदासपुर से सनी देओल 29 को करेंगे नामांकन

1246 0

गुरदासपुर। बीजेपी उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर मे सोमवार यानी कल अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले वे एक रैली भी करेंगे। इस मौके पर भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी 

आपको बता दें लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज कमल शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। इससे पहले पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। शर्मा ने बताया कि सनी देओल की रैली सुबह दस बजे शुरू होगी।

ये भी पढ़ें :-सपा-बसपा मेरी जाति को लेकर बांट रहे हैं प्रमाण पत्र : पीएम मोदी 

जानकारी के मुताबिक 2017 में एक्टर विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा की टिकट से विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन बीजेपी ने इसबार सनी देओल को गुरदासपुर का उम्मीदवार बनाया है। सनी देओल हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और कैप्टन अभिमन्यु की मौजूदगी में सनी देओल ने भाजपा ज्वॉइन की थी।

Related Post

लोकसभा चुनाव 2019

बीजेपी के संकल्प पत्र पर सियासत तेज, राहुल ने कहा – बंद कमरे में तैयार किया गया है घोषणापत्र

Posted by - April 9, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने bjp के संकल्प पत्र को ‘एक व्यक्ति’ की आवाज करार देते हुए मंगलवार…
siddharth shukla

देखिये ‘साथ निभाना साथिया-2’ में लीड रोल निभाते नजर आ सकते है सिद्धार्थ शुक्ला

Posted by - August 31, 2020 0
‘साथ निभाना साथिया’ टीवी सीरियल अपने दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में है। प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने हाल ही में…