Logistic company

लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट

747 0

लखनऊ। राजधानी (lucknow) में एक लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की घटना (hostage and looted) को अंजाम दिया गया। सात नकाबपोश बदमाशों ने कार्यालय में रखे पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

अब पंचायत चुनाव में C प्लान एप के जरिए हिंसा रोकेगी UP पुलिस

राजधानी  (lucknow)  के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रवींद्रपल्ली स्थित बिजी बीस लॉजिस्टिक सॉल्यूशन प्रा.लि. के कार्यालय में सोमवार की देर रात डकैतों ने धावा बोल दिया। असलहे से लैस सात बदमाशों ने तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा और कार्यालय में रखे पांच लाख रुपये लूट ले गए। इस दौरान आधा घंटे तक कार्यालय में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ जेसीपी अपराध ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

कनपटी पर असलहा लगाकर बनाया बंधक

जानकारी के अनुसार पुणे की कंपनी का 15 दिसंबर को रवींद्रपल्ली में कार्यालय खुला है। इससे पहले इंदिरानगर सी ब्लॉक में ऑफिस था। कंपनी सुपरवाइजर आलोक दीक्षित के मुताबिक सोमवार रात कार्यालय में उनके साथ सहयोगी आलोक सिंह और रवि मौजूद थे। इसी दौरान अचानक सात बदमाश घुसे और तीनों को असलहे की नोक पर बंधक (hostage and looted) बना लिया। विरोध पर कर्मचारियों को जमकर पीटा और कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आलोक के मुताबिक कनपटी पर असलहा लगाकर कार्यालय में रखे करीब पांच लाख रुपये लूट लिया। इसके बाद जाते समय भी उनकी पिटाई की।

आधे घंटे तक कार्यालय में रहे बदमाश

आलोक के मुताबिक कार्यालय की रोजाना की वसूली पांच से सात लाख रुपये है। शाम को आई नकदी दूसरे दिन बैंक में जमा की जाती है। हमला करने के दौरान बदमाशों ने सारा सामान बिखेर दिया। आधे घंटे बाद किसी तरह मुक्त होने के बाद आलोक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने थाने को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक कर्मचारियों ने करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। दो टीमें आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर पुलिस के हाथ लगी है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी, डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर, एडीसीपी प्राची सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस घटना पर क्राइम ब्रांच के अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

Related Post

Dimple Yadav

‘गुंडों, माफिया और अपराधियों की भाभी हैं डिंपल यादव, दें हमारे मंगलसूत्र का हिसाब’

Posted by - April 26, 2024 0
लखनऊ । पुलवामा आतंकी हमले पर राजनीतिक बयानबाजी के बाद सपा नेत्री डिंपल यादव (Dimple Yadav) उन महिलाओं के निशाने पर…
CM Dhami

रामराज आ रहा है, देश को योगी-मोदी जैसे नेताओं की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - September 19, 2022 0
लखीमपुर खीरी/उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) हेलीकॉप्टर द्वारा पसगवां क्षेत्र के गांव मकसूदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने…

लखीमपुर खीरी कांड पर किसानों में गुस्सा, पूरे देश में प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Posted by - October 4, 2021 0
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी कांड से किसानों में भारी गुस्सा है। लखीमपुर खीरी कांड में किसानों की मौत से गुस्साए संयुक्त…
CM Yogi

मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स की चाबी बांटेंगे सीएम योगी

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली…