लखनऊ समेत 15 जिलों में चुनिंदा इलाके सील

यूपी में 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है लॉकडाउन

1047 0

लखनऊ। यूपी में लगातार कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर प्रदेश की योगी सरकार लॉकडाउन अवधि को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है। इस बात के संकेत सोमवार को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने संकेत दिए हैं। अवनीश अवस्थी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात में शामिल लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है। उससे प्रदेश में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। अगर ऐसा ही रहा तो 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा।

अवनीश अवस्थी ने बताया कि 305 संक्रमित में से 159 जमात से

अवनीश अवस्थी ने बताया कि शाम चार बजे तक यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 305 है। इनमें से 159 लोग वे हैं जिन्होंने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से तबलीगी जमात से जुड़े लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही है। उससे लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद हटाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अब जमात से जुड़े जिन लोगों में संक्रमण पाया गया है उनके संपर्क में आया है उनको ट्रेस किया जा रहा है।

https://youtu.be/KjXIFfNrgvk

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि लॉकडाउन खोलना नहीं दिख रहा संभव

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति संक्रमित है तो ऐसी स्थिति में लॉकडाउन खोलना संभव नहीं होगा। अभी मामला संवेदनशील है और सर्तकता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की वजह से ही कई जिलों में संक्रमण फैला है। सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज आगरा में मिले हैं। उसके बाद मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, शामली, गाजियाबाद आदि जिले हैं। सरकार अपनी तरफ से सभी को ट्रेस कर रही है।

कोविड-19 प्रकोप के कारण, दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप रद्द

अवनीश अवस्थी ने बताया कि तबलीगी जमात में शामिल हुए लोग आगे आकर खुद का जांच करवाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी जिलों के धर्मगुरुओं से भी बात की है। इस बातचीत में सभी ने की सहमती थी कि इंसान की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है। सभी लोगों न ने अपना इसमें सहयोग देने की बात कही है।

Related Post

महिला सुरक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका

महिला सुरक्षा में सोशल मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला

Posted by - March 7, 2020 0
लखनऊ। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ ने सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर आयोजित किया।…
एवेंजर्स

एवेंजर्स’ सीरीज खत्म होने से युवती को लगा सदमा, हॉस्पिटल में करना पड़ा भर्ती

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। सुपरहीरो सीरिज की आखिरी फिल्म ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ में इतने इमोशनल मूवमेंट हैं कि दर्शक इसे देखते हुए…

बर्थडे स्पेशल: 10 साल की उम्र में जानें भूपेन हजारिका ने कौन सा गाया था पहला गाना

Posted by - September 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। खूबसूरत आवाज से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर गायक भूपेन हजारिका का यानी 8 सितंबर को…