झारखंड विधानसभा चुनाव

लोजपा ने छह प्रत्‍याशी घोषित किए, घनश्याम दास को रांची से उतारा

933 0

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने रविवार को छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र सिंह, निरसा से सपन राय, रांची से घनश्याम दास, जुगसलाई से मनोस पासवान, देवघर से गेंदा लाल दास तथा तोरपा से अविनाशी मुंडू को प्रत्याशी घोषित किया है।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 : अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम 22 नवंबर से 

लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण के लिए पार्टी शीघ्र ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। इसके अलावा रविवार को पार्टी के निवारणपुर स्थित कार्यालय में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दलों तथा संगठनों के लोगों ने लोजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। प्रमोद सिंह, शिवजी कुमार, अभिषेक राय, उत्तम राय, उषा खलखो, ज्योति होरो आदि ने समारोह में शिरकत की।

Related Post

UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras

मुख्यमंत्री ने वंचित, दलित और शोषित वर्गों की बुलंद आवाज रहे स्व. डी.पी. बोरा की मूर्ति का किया अनावरण

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर…
DM Savin Bansal

राजू के सफल उपचार पर डीएम ने हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय व टीम का जताया आभार

Posted by - August 18, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हेंड चिकित्सालय में असहाय व्यथित राजू का सफल उपचार कर लिया है राजू…