UP International Trade Show

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनियाभर के मेहमान देखेंगे प्रदेश का कौशल

330 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बढ़ती कौशल क्षमता और नवाचार अब विश्व के सामने अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2.0 (UP International Trade Show) , 25 से 29 सितंबर 2024 के बीच इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करना है, जहां कौशल, हुनर, रोजगार और उद्यमिता के प्रमुख सेक्टर्स की गतिविधियों और उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह आयोजन (UP International Trade Show) उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगा, जिससे प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत कई विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की इकाईयों आईटीआई और उप्र कौशल विकास मिशन की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए एक विशेष पवेलियन तैयार किया गया है, जिसमें 09 विशिष्ट कौशलों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा। इसके माध्यम से, आगंतुकों को प्रदेश के उभरते कौशल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मिलेगी।

हुनर को मिलेगी पहचान

उन्होंने कहा कि यह आयोजन (UP International Trade Show) न केवल उत्तर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम है, बल्कि उनके हुनर को दुनिया के सामने पेश करने का भी एक अनूठा अवसर है। हम इस मंच के जरिए प्रदेश की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और वैश्विक रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Post

Maha Kumbh

एकता का महाकुम्भ: संगम पर स्पेनिश, जर्मन, रशियन और फ्रेंच में गूंजे जय श्री राम, हर हर गंगे के जयकारे

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर भारत ही नहीं, विश्व की आस्था का केंद्र बन गया है। यहां देश के विभिन्न राज्यों के साथ…
सबसे युवा प्रधानमंत्री सना मरीन

फिनलैंड: एंटी रिने की जगह लेकर सना मरीन बनी दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री

Posted by - December 9, 2019 0
वर्ल्ड डेस्क। बीते कल रविवार को फिनलैंड में वहाँ की सोशल डेमोक्रेट पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में सना मरीन…

अंग्रेज इतिहासकारों और वामपंथियों को दोष देना बंद करें – अमित शाह

Posted by - October 17, 2019 0
वाराणसी। आज यानी गुरुवार को बनारस पहुंच गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं।जहां पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्वलन कर…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने सुरक्षाबलों के जवानों से पूछी उनकी कुशलक्षेम, बढ़ाया हौसला

Posted by - May 27, 2023 0
राजभवन नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor Gurmeet Singh) शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ के दूरस्थ और सीमावर्ती गांव…
On Makar Sankranti, CM Yogi will offer Khichdi during Brahma Muhurta.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Posted by - January 14, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही…