Roshan Jacob

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्या: रोशन जैकब

500 0

लखनऊ: मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब (Roshan Jacob) की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। मौके पर फरियादियों की समस्या सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने (Roshan Jacob) कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता है जिसके क्रम में तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते है।

मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर जांच कर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करायें और यदि संज्ञान में आया कि निस्तारण की गुणवत्ता से शिकायत कर्ता संतुष्ट नही है या निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है तो सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

पीएम मोदी पहुंचे हैदराबाद, सीएम ने तोडा प्रोटोकॉल, नहीं किया वेलकम

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेंशन और राशन पात्र लाभार्थियों को अवश्य दें। समाज का हर अन्तिम व्यक्ति तक शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचे ऐसे मंशा के साथ कार्य करें अधिकारी। उन्होंने तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात निस्तारण रजिस्टर चेक किया और निस्तारित प्रकरणों की गहनता से जांच की और समाधान दिवस में आने वाले सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति पंजिका की जांच की। इस अवसर अपर जिलाधिकारी पूर्वी के0पी0 सिंह, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

अपनी ही सरकार पर BJP सांसद ने बोला हमला, अब इलाज भी हुआ महंगा

Related Post

Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ी आस्था, सीएम योगी ने दी बधाई

Posted by - January 14, 2025 0
महाकुम्भ नगर/लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी…
GST Council

GST ट्रिब्यूनल के गठन पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश

Posted by - March 5, 2021 0
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल (GST Tribunal) के गठन पर अंतरिम रोक…
वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

वजीरगंज पुलिस ने गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित आरोपित गिरफ्तार

Posted by - March 4, 2021 0
गौवध अधिनियम के आरोप में वांछित अभियुक्त को वजीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। आरोपित के खिलाफ वजीरगंज थाने में…