स्टार प्रचारकों की लिस्ट विवेक ओबेरॉय भी शामिल

बीजेपी ने गुजरात में जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, विवेक ओबेरॉय का भी नाम शामिल

1370 0

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 के तहत गुजरात के लिए आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम भी बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में 40 लोगों के नाम भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-घोषणापत्र के कवर को देख भड़की सोनिया, सवालों के जवाब देने से किया मना 

आपको बता दें इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित 40 नाम हैं। बता दें कि इन दिनों विवेक अपनी फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार अदा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, आर्टिकल 370 हटा तो भारत का हिस्सा नहीं रहेगा जम्मू कश्मीर 

जानकारी के मुताबिक गुजरात में तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान होगा। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में एक्टर विवेक ओबेरॉय उनकी भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट 5 अप्रैल कर दी गई थी, जिसको लेकर खूब हो-हल्ला मचा था. अब इस फिल्म की रिलीज को फिर से रोक दिया गया है

Related Post

राफेल डील

राफेल डील: ”राहुल गांधी ने ईमानदार प्रधानमंत्री को गाली दी”-रविशंकर प्रसाद

Posted by - December 15, 2018 0
नई दिल्ली।राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शीर्ष अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाया है। बता…

कैप्टन चौके-छक्के मार रहा है तो फिर किसी तरह के बदलाव का सवाल ही नहीं – सुशील मोदी

Posted by - September 11, 2019 0
 पटना। बिहार में एनडीए में सीएम पद को लेकर बयानबाजी के बीच नीतीश कुमार के समर्थन में बीजेपी नेता और…
प्रशांत किशोर

जेडीयू से इस्तीफे पर बोले प्रशांत किशोर- नीतीश कुमार से मुलाकात के लूंगा फैसला

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी से इस्तीफा देने के सवाल पर फिलहाल साफ कुछ…