BBK

बाराबंकी: ऑक्सीजन प्लांट में लिक्विड गैस खत्म, मचा हाहाकार, लखनऊ सहित इन जिलों की सप्लाई ठप

925 0
बाराबंकी। अभी तक बाराबंकी (Barabanki) में लिक्विड ऑक्सीजन न मिलने से जिले के ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) बंद हो गए हैं। बाराबंकी के सारंग ऑक्सीजन प्लांट को प्रति दिन कम से कम 10 टन लिक्विड की जरूरत होती है, मगर नियमित लिक्विड ऑक्सीजन न मिलकर तीसरे-चौधे दिन मिल रही है। ऐसे में प्लांट बंद हो गया है. जिसकी वजह से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है।
इस प्लांट से बाराबंकी जिले के अलावा लखनऊ (Lucknow), सीतापुर (Sitapur), गोंडा (Gonda), बहराइच (Behraich), बस्ती (Basti), बलरामपुर (Balrampur) सहित दूसरे आसपास के कई जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई होती है। ऐसे में ऑक्सीजन न मिलने से कोरोना मरीजों की जान आफत में पड़ गई है।
जिले में लखनऊ-अयोध्या मार्ग के असेनी मोड पर सांरग गैस प्लांट स्थित है। प्लांट मैनेजर जेपी तिवारी ने बताया कि लिक्विड खत्म हो गया है। जब तक लिक्विड का टैंकर नहीं आएगा, तब तक प्लांट से दोबारा ऑक्सीजन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू नहीं हो पाएगी।
लिक्विड के टैंकर का इंतजार

प्लांट मैनेजर जेपी तिवारी ने बताया कि लिक्विड खत्म हो गया है जब तक लिक्विड का टैंकर नहीं आएगा, तब तक प्लांट से दोबारा ऑक्सीजन की मैन्युफैक्चरिंग शुरू नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि उनका एक टैंकर बनारस में है। वह जब यहां पहुंचेगा तो रिफलिंग के बाद ही प्लांट दोबारा शुरू हो पाएगा।

घंटों से इंतजार कर रहे मरीजों के परिजन हो रहे परेशान

वहीं प्लांट पर ऑक्सीजन लेने पहुंचे मरीजों के परिजनों का कहना है कि प्लांट में गैस खत्म होने के चलते उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। परिजनों का कहना है कि वह कई घंटों से यहां खड़े हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने से उनके मरीजों की हालत बिगड़ती जा रही है।

Related Post

AK Sharma

देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 20, 2024 0
लखनऊ। देश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश एवं प्रदेश…
CM Yogi

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ: ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी (Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
CM Yogi

लोकतंत्र की आत्मा हैं न्याय, समता व बंधुता: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजधानी लखनऊ में बुधवार को तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन…