Hardoi

14 वर्ष के किशोर ने हैवानियत की हदे पार, मासूम बच्ची से किया बलात्कार

549 0

हरदोई: यूपी के हरदोई (Hardoi) जिले के हरपालपुर (Harpalpur) इलाके के एक गांव में एक चार साल की मासूम बच्ची (Innocent baby) के साथ एक चौदह वर्ष के किशोर ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। बलात्कार (Rape) के बाद मासूम की हालत बिगड़ गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। वारदात की सूचना के बाद मौके पर एएसपी सीओ फोऔर रेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है।

चार साल की मासूम बालिका से रेप की घटना हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले एक युवक की 4 साल की पुत्री घर के बाहर लगे पेड़ से शहतूत खाने गयी थी। आरोप है कि वहीं पर गांव का एक 14 वर्षीय किशोर भी मौजूद था, जिसने पीड़िता को उठा लिया और उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोर पीड़िता को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के बाद उबर-ओला ने दिया झटका

आरोपी गिरफ्तार

काफी देर बाद भी जब मासूम घर नहीं पहुंची तो उसकी खोज की गई तो वह खून से लथपथ मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एएसपी अनिल कुमार यादव सीओ हरपालपुर और फोरेंसिक जांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाई की जा रही है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - February 13, 2023 0
वाराणसी। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव (Baba Kalbhairav) के…
CM Yogi

हमारा संकल्प, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, कांग्रेस-सपा का ‘फूट डालो, हुकूमत करो’ : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान को लेकर राजधानी के अटल कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित प्रदेश स्तरीय…
cm yogi

आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक पीड़ित के साथ मुस्तैदी से खड़ी है सरकार: सीएम योगी

Posted by - October 14, 2022 0
गोरखपुर/महराजगंज। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक राहत सामग्री तथा अन्य सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कराने के लिए बुधवार…