lightning

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

310 0

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ के नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र पर शुक्रवार की शाम काे आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से दाे जवान बलिदान हाे गए। इनमें एक उत्तरप्रदेश और दूसरा झारखंड के रहने वाले थे। दोनों शहीद जवानों के शवाें को जिला अस्पताल में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार बारसूर के टेमरू भाटा पारा के पास सीआरपीएफ का नक्सल विरोधी प्रशिक्षण केंद्र है। इस केंद्र में सीआरपीएफ 111 बटालियन के जवान मौजूद थे। दोपहर बाद इलाके में मौसम बदला और शाम करीब 4 बजे के बीच प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में सीआरपीएफ 111 बटालियन के जवान महेंद्र कुमार और एस. शहुअट आलम आ गए।

गंभीर रूप से झुलसे दोनों जवानों को साथियों ने फौरन मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों जवान को मृत घोषित कर दिया।

दंतेवाड़ा के एएसपी आरके बर्मन ने कहा कि आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से ऑनड्यूटी दोनों जवानोंकी मौत हुई है। इनमें जवान महेंद्र कुमार उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले और दूसरा एस. शहुअट आलम झारखंड के रहने वाले थे। दोनों के पार्थिव शरीर को जिला अस्पताल में रखवाया गया है।

Related Post

Nath Nagari Intergrated Township

नाथ नगरी इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शापिंग कांपलेक्स के ऊपर बनाये जायेंगे फ्लैट

Posted by - August 3, 2024 0
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन के अनुरूप बरेली विकास प्राधिकरण बरेली में प्रदेश की पहली अनूठी नाथ…
RAJESH BHUSHAN

देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर

Posted by - March 24, 2021 0
ऩई दिल्ली। देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 47…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुनी मोदी के मन की बात बोले हर एपिसोड प्रेरणादायी

Posted by - October 27, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां…
SS Sandhu

प्रत्येक बच्चे को कैरियर के सम्बन्ध में परामर्श दिया जाए: मुख्य सचिव

Posted by - July 5, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। ठीक एक महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन, मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तथा…