घरेलू नुस्खे

जीवनशैली : कब्ज या गैस की समस्या को छूमंतर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

926 0

नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि सबसे ज्यादा बीमारियां पेट से ही फैलती हैं। अक्सर लोग काम के कारण लंबे समय तक कुछ भी नहीं खाते हैं। या फिर खाते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि क्या खा रहे हैं ? हम जो भी कहते हैं उसका सीधा असर पेट के साथ-साथ पूरे शरीर पर पड़ता है। जीवनशैली में अनियमितता के कारण लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में सवाल आता है कि पेट से जुड़ी इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए? आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो पेट की बीमारियों के लिए रामबाण हैं।

लहसुन

लहसुन का सेवन पेट की जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो से तीन कली खाने से पेट के इंफेक्शन में राहत मिलती है। लहसुन में ऐंटी-बायॉटिक प्रॉपर्टीज होती हैं जो पेट को हेल्दी रखती हैं।

शरीर की सुस्ती दूर कर, मानसिक शांति का अनुभव कराए ये तीन योग 

लौंग

एंटी-माइक्रोबियल के गुणों से भरपूर लौंग भी पेट से जुड़ी समस्याओं में रामबाण की तरह काम करता है। लौंग के सेवन से पेट का इंफेक्शन दूर होता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

केला

पेट के लिए केला से बेहतर कुछ नहीं। अगर कीड़े भी हो जाएं या फिर लूज मोशन तो भी केला बहुत फायदेमंद है। यह पेट के इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करता है।

हल्दी

हल्दी को भी पेट के इंफेक्शन में कारगर माना गया है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी में 2 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें और उसे रोजाना खाएं। शहद और हल्दी का मिश्रण बनाकर उसे स्टोर करके भी रखा जा सकता है।

Related Post

100 करोड़ के पार कोविड-19 टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग और WHO ने दी बधाई

Posted by - October 21, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी से बचाव के लिए दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने के नौ महीने बाद…

ब्रेकफ़ास्ट में झटपट तैयार करें टेस्टी वेज सैंडविच, ये है तरीका

Posted by - March 11, 2024 0
बच्‍चों को नाश्‍ते में कुछ हेल्‍दी खिलाना चाहिए क्‍योंकि पूरे दिन के आहार में नाश्‍ता सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है।…

आजम खान की हालत गंभीर, उनका हाल जानने मेदांता जाएंगे अखिलेश यादव

Posted by - July 20, 2021 0
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गंभीर हालत मेें सीतापुर जेल से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया…

यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल हुआ तेलंगाना का हजार खंभो वाला काकतीय रुद्रेश्वर मंदिर

Posted by - July 25, 2021 0
तेलंगाना में स्थित काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) मंदिर को यूनेस्को ने रविवार को विश्व धरोहर मे  शामिल कर लिया। वहीं…