लेफ्टिनेंट शिवांगी

लेफ्टिनेंट शिवांगी बनेंगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

1069 0

नई दिल्‍ली। भारतीय नौसेना को जल्द ही पहली महिला पायलेट मिलने वाली है। लेफ्टिनेंट शिवांगी दो दिसंबर को पहली महिला पायलेट के रूप में ज्वाइन करेंगी। शिवांगी फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। वह कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी।

शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद शिवांगी ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया है।

भारतीय नौसेना अकादमी में शिवांगी को 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल किया गया था। उन्हें पिछले साल जून में वाइस एडमिरल ए.के. चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना का हिस्सा बनाया था। अब शिवांगी सर्विलांस विमान उडाएंगी। ये सर्विलांस विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई उपकरण मौजूद होते हैं।

बता दें कि इस साल भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जिन्होंने सभी प्रशिक्षण क्वालीफाई किए थे। भावना के अलावा मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी फाइटर पायलट बनी थीं। इसके अलावा भारतीय सेना में 100 महिला सैनिकों का पहला बैच 2021 में शामिल हो सकता है। इन महिला सैनिकों को भारतीय सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में कमीशन किया जाएगा।

Related Post

अनुच्छेद 370: कश्मीर को लेकर गैर-ज़िम्मेदाराना बयान देने से बचें – हुमा कुरैशी

Posted by - August 8, 2019 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोगों से अपील की है कि वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने  को लेकर…
Bageshwar By Election Result: Parvati Das victorious

Bageshwar By Election Result: भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास भारी मतों से विजयी

Posted by - September 8, 2023 0
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव (Bageshwar By Election) में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास (Parvati Das) भारी मतों से विजयी रहीं। बागेश्वर…