हरतालिका तीज की जानें पूजा विधि और महिलाएं क्यों रखती हैं यह व्रत

890 0

लखनऊ डेस्क। हरितालिका तीज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रहती हैं। इस त्योहार को हर साल भाद्र पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इस साल 1 सितंबर यानी आज हरितालिका तीज मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :-हरितालिका तीज के दिन भूलकर न करें महिलाएं यह काम 

आपको बता दें हरितालिका तीज के दिन विधि विधान से शिवजी और पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत की पूजा प्रदोषकाल में किया जाता है। अपने पूजा स्थान पर चौकी रखें, उस पर माता पार्वती, शिव जी और गणेश जी को स्थापित करें। फूल और श्रृंगार का समान चढ़ाकर पार्वती जी को वस्त्र भी दान करें। इस दिन कथा सुनने का बहुत महत्व होता है। पूजा करने के बाद महिलाओं के साथ बैठकर कथा सुनें।

ये भी पढ़ें :-Ganesh Chaturthi 2019: गणेश स्थापना से पहले जरुर जान लें यह बात 

जानकारी के मुताबिक इस व्रत में जल ग्रहण नहीं किया जाता है। पूरे दिन निर्जला रहने के बाद अगले दिन जल ग्रहण किया जाता है। अगर एक बार आप इस व्रत को करना शुरू कर देते हैं तो इसे दोबारा छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं तथा कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं और पूजा के दौरान मेहंदी, चूड़ी, बिछिया, काजल, बिंदी, कुमकुम, सिंदूर, कंघी, माहौर, आदि। इसके अलावा श्रीफल, कलश, अबीर, चंदन, घी-तेल, कपूर, कुमकुम और दीपक का प्रयोग किया जाता है।

 

Related Post

चंदौली में किया नामांकन

चंदौली से महेंद्रनाथ पांडेय ने किया नामांकन, मौजूद रही योगी सरकार

Posted by - April 24, 2019 0
चंदौली।  लोकसभा सीट से बुधवार यानी आज बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सीएम योगी…
Shatrughan Sinha

लोकसभा चुनाव 2019: सनी देओल के बाद पटना साहिब से शत्रुघ्न ने किया नामांकन

Posted by - April 29, 2019 0
पटना। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए मशहूर नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी आज यानी सोमवार को बिहार की…
नवरात्रि साधना

पीएम मोदी ने नवरात्रि साधना को मानवता की उपासना करने वालों को किया समर्पित

Posted by - March 25, 2020 0
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि…
Mouni Amavasya

प्रियंका गांधी ने मौनी अमावस्या पर प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी

Posted by - February 11, 2021 0
नई दिल्ली। मौनी अमावस्या (Mouni Amavasya) के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को यूपी के प्रयागराज जिले…