जानें माइग्रेन के लक्षण और दूर करने के उपाय

1276 0

लखनऊ डेस्क। सिर में हो रहे दर्द को लेकर लोग लापरवाही कर देते हैं। जो बाद में माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है सिर में होने वाली इस समस्या में ज्यादातर आधे सिर में दर्द होता है। इसमें दर्द एक घंटे से लेकर पूरे 72 घंटे तक हो सकता है। अगर आपको भी इस तरीके से सिर में दर्द होता है तो सबसे पहले इसके कारण जाने –

ये भी पढ़ें :-अगर आप भी हैं घुटनों के दर्द से परेशान, तो लहसुन का यह नुस्खा है रामबाण इलाज 

माइग्रेन की पहचान ऑरा से की जाती है। ऑरा दृष्टि संबंधी ऐसा लक्षण है, जिसमें रोगी को रह-रहकर आड़ी-टेढ़ी रेखाएं, रोशनी की चमकदार लकीरें और आंखों के सामने काले-काले धब्बे दिखाई देते हैं। इसके अलावा मरीज के आधे सिर में तीव्र दर्द महसूस होता है।

कुछ दवाओं के वजह से भी माइग्रेन हो सकता है। इसीलिए महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों को लेने के कारण भी माइग्रेन हो जाता है। कई बार रोशनी या तेज महक, शोर-शराबा या किसी संवेदनात्मक उत्तेजना की वजह से भी माइग्रेन की बीमारी हो जाती है।

सिर दर्द के साथ बार-बार मूत्र त्याग की इच्छा होती है। माइग्रेन के चलते कुछ लोगों में खाने की इच्छा बढ़ जाती है और आंखों में तेज दर्द होने लगता है, मिचली और उल्टी आती है।

जानें उपाय –

माइग्रेन की बीमारी को योग व प्राणायाम से भी ठीक किया जा सकता है। योग में बहुत से आसन है जिसकी मदद से इस बीमारी में आराम मिलता है। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद से भी राहत मिलती है।

तेज दर्द हो रहा है तो अदरक के टुकड़े खाएं।इसके अलावा प्राकृतिक चिकत्सा में बताया गया है कि नाक से कुछ दिन भाप लिया जाए तो माइग्रेन ठीक हो सकता है।

Related Post

कुलदीप सेंगर दोषी करार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या मामले में कुलदीप सेंगर समेत सात दोषी करार

Posted by - March 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 09 अप्रैल, 2018 को हुई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या…
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी 27 जनवरी को राज्य विधानसभा में एंटी-सीएए प्रस्ताव पेश करेंगी

Posted by - January 21, 2020 0
कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी…