पूर्व मंत्री समेत दूसरे दलों के नेता भाजपा में हुए शामिल

616 0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शुक्रवार को दूसरे दलों के नेता शामिल हुए। सपा, बसपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ ही पूर्व अफसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दया शंकर सिंह की मौजूदगी में दूसरे दलों से आए नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी।

ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सभी शामिल हुए नेताओं का स्वागत और अभिनंदन है। इन लोगों को सदस्यता देने की अनुमति देता हूं। इन लोगों के आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी। वह अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा के लिए काम करेंगे। 2022 का चुनाव भाजपा का होगा। एक बार फिर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

– राजेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व मंत्री प्रयागराज कांग्रेस से भाजपा में शमिल हुए। यह तीन बार के विधायक रहे, हंडिया और प्रतापपुर विधानसभा से चुनाव जीते थे।

– कृष्ण पाल सिंह राजपूत, बसपा झांसी जिले में विधानसभा प्रभारी।

– गुरुबचन लाल, पूर्व आईपीएस भाजपा में शामिल हुए। एडीजी पद से रिटायर्ड हुए बसपा से चुनाव भी लड़े हैं।

– मुनिदेव शर्मा, बिजनौर, आरएलडी प्रदेश महामंत्री लोक दल, भाजपा में शामिल हुए।

– वीर सिंह प्रजापति , आगरा मंडल के कोआर्डिनेटर रहे भाजपा में शामिल।

– कुंवर बलबीर सिंह, सपा लखनऊ अटारी के राजा हैं। भाजपा में शामिल हुए। सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे।

– सीतापुर से सावित्री देवी भाजपा में शामिल। पूर्व केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य हैं।

– झांसी के शुशील भाजपा में शामिल हुए। गुप्ता केसर के व्यवसायी हैं।

Related Post

Dharmendra_Pradhan

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा-राहुल गांधी की है छोटी मानसिकता

Posted by - February 25, 2021 0
मथुरा।  केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम में दिव्यांग…
CM Yogi addressed the convocation of TMU

सभी तीर्थंकरों ने समाज को दिशा देने के लिए तप और त्याग का मार्ग अपनाया: सीएम योगी

Posted by - March 17, 2023 0
मुरादाबाद। आज भारत दुनिया की नजरों में आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया के सामने सुयोग्य नेतृत्व की वजह से…