LDA

महानगर और गुडंबा में LDA की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण सील

478 0

लखनऊ: लखनऊ (Lucknow) शहर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देशों के अनुसार शनिवार को महानगर विस्तार और गुडंबा इलाके में भी अवैध निर्माण सील किये गए। प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी रामशंकर ने बताया कि अर्चना गोयल पत्नी नितिन गोयल, प्रतिभा अग्रवाल व अन्य द्वारा प्लाट संख्या, सी-3, एच पार्क, महानगर विस्तार में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या- 300/2022 योजित किया गया था।

इसके अलावा अतरौली, सृष्टि अपार्टमेंट के सामने, कुर्सी रोड थाना-गुडंबा पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। न्यायालय में वाद संख्या- 210/2022 योजित किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता राहुल वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता विनोद कुमार सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस बल के सहयोग से दोनों स्थलों को सील कर दिया गया। दोनों ही प्रकरणों में वाद पक्ष द्वारा निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य न प्रस्तुत किये जाने पर अवैध रूप से किये गये निर्माण को सील किये जाने के आदेश दिये गये थे।

पटना में लगा दो दिवसीय आम महोत्सव 2022, कई किस्मों के मिलेंगे आम

Related Post

Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

Posted by - February 14, 2025 0
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में 1028 हजार करोड़…
Swachh Survekshan

नगरीय निकायों में स्वच्छता की अलख जगाएगा ‘स्वच्छता जनादेश 2023’ अभियान

Posted by - September 17, 2023 0
लखनऊ। भारत में स्वच्छता की अलख जगाने वाले महात्मा गांधी की जयंती पर पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अलग-अलग…
Pack House

नवरात्रि में पूर्वांचल के किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, बिहार के किसानों को भी मिलेगा लाभ

Posted by - March 20, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रस्तवित दौरे में पूर्वांचल के किसानो…
CM Yogi

कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : योगी

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि   कोरोना संक्रमितों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। मरीजों को सरकारी…