lata mangeshkar

नाजुक हालत से घिरी लता मंगेशकर अब हैं पहले से बेहतर, परिवार वालों ने किया सभी को शुक्रिया

1126 0

बॉलीवुड डेस्क। स्वर कोकिला कही जाने वाली 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर की दो दिनों से हालत काफी नाजुक थी। मगर अब उनकी हालत को पहले से बेहतर बताया जा रहा हैं। इसी के चलते वो पिछले दो दिनों से ब्रीच केंडी अस्पताल में भर्ती कराई गयी थी। फिल्मी दुनिया से लेकर राजनीति की दुनिया तक के सभी लोग उनकी नाजुक हालत को लेकर काफी चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, ‘लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। जब तक उनका संक्रमण नियंत्रण में नहीं आता हम कुछ नहीं कर सकते। उनका संक्रमण से बाहर आना जरूरी है। इस समय कुछ भी कहना मुश्किल है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।’

कर्नाटक पर ‘सुप्रीम’ फैसले से बढ़ी बीजेपी की चिंता, येदियुरप्पा को छह विधायकों की दरकार 

मंगलवार को डॉक्टर प्रतित समदानी ने पीटीआई से बातचीत में बताया था- उनकी हालत में धीरे-धीरे उनकी सुधार हो रहा है। उनके पैरामीटर अच्छे हैं। लताजी की अस्पताल से छुट्टी होने और घर आने पर हम सभी को अपडेट देंगे। हम अनुरोध करते हैं कि उन्हें थोड़ा समय दें और निजता का ध्यान रखें।

बता दें कि समाचार एजेंसी ANI ने लता मंगेशकर के परिवार की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है- लता दीदी अब पहले से बेहतर हैं। सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। हम उनके घर आने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे साथ बने रहने और हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद। इससे पहले अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में बताया था- लता जी लाइफ सपोर्ट सिस्टर पर हैं। उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है लेकिन वह खतरे से बाहर नहीं हैं।

11 साल की साक्षी ने रोजाना 10 किलोमीटर नाव चलाकर जुटाई सामग्री, बनवाया टॉयलेट 

बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related Post

मुकेश खन्ना ने महिलाओं के बाहर निकलकर काम करने पर दिया ये विवादित बयान!

Posted by - October 31, 2020 0
मनोरंजन डेस्क.   शक्तिमान फेम टीवी एक्टर मुकेश खन्ना हमेशा किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंसे रहते हैं. द कपिल शर्मा…

मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे किसान, विपक्ष से कहा- हमारी आवाज उठाइए

Posted by - July 5, 2021 0
कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन को सात महीने से ऊपर हो चुका है, कई बार विवाद होने के…