lata mangeshkar

लता मंगेशकर ने अपने हॉस्पिटलाइज होने की अफवाहों का किया खंडन,ट्वीट कर कहा- मैं बिलकुल स्वस्थ्य हूं

1274 0

मुंबई। बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज़ की तबियत को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला जारी है जिसपे समय समय पर सेलेब्रिटीज़ के बयान भी आये हैं। ताजा मामला लता मंगेशकर से जुड़ा हैं। लता जी को लेकर खबरें आईं थी कि वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इन अफवाहों के खिलाफ लता ने ट्वीट कर अपने सेहतमंद होने की जानकारी दी है।

साथ ही ट्वीट में लिखा मैं ठीक हूं : लता ने 14 दिसम्बर को अपने ट्विटर पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा – नमस्कार, मेरी सेहत के बारे में कुछ अफवाहें उठ रही हैं। लेकिन आप इन पर विश्वास न करें। मैं बिलकुल स्वस्थ्य हूं और अपने घर में हूं। लता अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी और फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

बता दें कि लता मंगेशकर से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स के बीमार होने, हॉस्पिटल में भर्ती होने जैसी कई अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। शाहिद कपूर को पेट का कैंसर और दिलीप कुमार के हॉस्पिटलाइज हाेने की अफवाहों पर उनके परिजन ने सामने आकर उनका खंडन किया था। शाहिद ने भी अपनी बीमारी की अफवाह को खारिज करते हुए ट्वीट किया था।

Related Post

Prabhas of 'Bahubali' will be seen in the film 'Adipurush'

‘बाहुबली’ के प्रभास नजर आएंगे फिल्म ‘आदिपुरुष’ में, फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और बॉलीवुड में ‘बाहुबली’ के नाम ने जाने जाने वाले फेमस प्रभास ने जब से इंस्टाग्राम पर…
Christopher Nolan's

क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज

Posted by - August 22, 2020 0
हॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म ‘टेनेट’ का आखिरी ट्रेलर रिलीज हो गया है।…