लाहौल बाड़: 9 दिन बाद मिला तोजिंग नाला में बहे बीआरओ के जेई का शव

1092 0

लाहौल-स्पीति के तोजिंग नाला में आई बाढ़ में बहे बीआरओ के जेई का शव नौ दिन बाद बरामद कर लिया गया है। पुलिस और सेना के खोजी कुत्तों (डॉग स्क्वायड) की मदद से तोजिंग नाला में चिनाव नदी के किनारे जेई का शव मिला है। चाचा ने मृतक की पहचान की है। दो लोग अभी भी लापता हैं।

लापता लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से तलाश किया जा रहा है। दूसरी ओर ब्रह्मगंगा नाले में बाढ़ में बहे चार लोगों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। उधर, ब्रह्मगंगा में लापता लोगों का पता लगाने के लिए गुरुवार को रेस्क्यू टीम और परिजन डटे रहे। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।

बता दें कि लाहौल के विभिन्न नालों में आई बाढ़ में बहे बीआरओ के तीन कर्मचारी अभी भी लापता हैं। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को लाहौल के रंगबे नाले में आई बाढ़ में उदयपुर में तैनात बीआरओ के कनिष्ठ अभियंता राहुल कुमार लापता है। उनकी तलाश के लिए परिवार के सदस्य भी लाहौल पहुंचे हैं। बिहार निवासी लापता कनिष्ठ अभियंता की ने 2021 में ही सर्विस ज्वाइनिंग की थी।

उधर, जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के ब्रह्मगंगा नाले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बही गाजियाबाद निवासी विनिता समेत चारों लोगों का भी कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों के साथ पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमें तलाशी अभियान में जुटी है। एडीसी कुल्लू शिवम प्रताप सिंह के अनुसार अभी तक किसी का भी पता नहीं लग पाया है। ब्रह्मगंगा नाले, पार्वती नदी और ब्यास नदी में लापता लोगों की तलाश जारी है।

हनी सिंह कंट्रोवर्सी: ‘कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और मुझे छुआ’, शालिनी तलवार ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

लाहौल के तोजिंग नाला में लापता बीआरओ के जेई समेत तीन कर्मचारियों की तलाश में सेना के दो खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। मंगलवार दोपहर बाद तोजिंग नाले में शरीर के दो अंग मिले हैं। लेकिन यह अंग किसके हैं, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि अभियान जारी है। सेना के खोजी कुत्तों के साथ बीआरओ, आईटीबीपी, पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही है। दो मानव शरीर के अंग मिले हैं। लेकिन वह किसके हैं, इसका पता नहीं लग पाया है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।

Related Post

SHISHIR ADHIKARI

सुवेंदु अधिकारी के पिता भी भाजपा में शामिल, गृह मंत्री बोले- 2 मई के बाद TMC के गुंडे नहीं बचेंगे

Posted by - March 21, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के पिता…
Nirmala Sitharaman

Yes बैंक के जमाकर्ताओं की पूंजी पूरी तरह सुरक्षित, न करें चिंता : निर्मला सीतारमण

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को Yes बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा…
जीवीएल नरसिम्हा राव

बीजेपी सांसद बोले- नर्सरी के दाखिले में एक लाख देंगे, उच्च शिक्षा के लिए 50 हजार देने में दिक्कत

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव ने जेएनयू में फीस बढ़ोत्तरी को ‘तर्कसंगत’ करार दिया है।…
कोरोनवायरस

कोरोनवायरस : उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 हुई, देखें पूरी रिपोर्ट

Posted by - March 27, 2020 0
लखनऊ। देश में लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।…
CM Dhami reached Bharadisain

विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम धामी

Posted by - March 12, 2023 0
गोपेश्वर। विधानसभा बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को गैरसैंण के भराड़ीसैंण…