Chand Nawab

चर्चा में आई लेडी चांद नवाब, महिला पत्रकार ने युवक को जड़ा थप्पड़

437 0

इस्लामाबाद: फिल्म बजरंगी भाईजान तो सभी ने देखी होगी और उसमे पाकिस्तान का पत्रकार चाँद नवाब (Chand Nawab) तो जरूर याद होगा, ठीक इसी तरह से पाकिस्‍तान की एक महिला पत्रकार इस समय चर्चा में बनी हुई है। पाकिस्‍तान की एक महिला पत्रकार ने ईद उल अजहा की रिपोर्टिंग के दौरान एक युवक के कैमरे के सामने आने पर उसे थप्‍पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर इस महिला पत्रकार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल सोमवार को लाहौर में ईद उल अजहा की रिपोर्टिंग के दौरान एक महिला पत्रकार ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पाकिस्तान की इस महिला पत्रकार की पहचान माइरा हाशमी के रूप में हुई है। लाइव कैमरे में महिला रिपोर्टर ने सबके सामने युवक को थप्पड़ मार दिया। इस महिला रिपोर्टर के वीडियो को पाकिस्‍तान की चर्चित पत्रकार नाइला इनायत ने सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।

इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पत्रकार ईद की खुशियों के बार में बता रही हैं, इसी बीच एक शख्स कैमरे के सामने आ गया, फिर क्या था जैसे ही उनकी रिपोर्टिंग खत्‍म हुई, उन्होंने युवक को जोरदार थप्‍पड़ लगा दिया। इस वीडियो को खुद महिला रिपोर्टर ने ट्वीटर पर शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। महिला पत्रकार के इस व्यवहार को कई लोगों ने विरोध किया तो वहीं कुछ लोगों ने समर्थन किया है।

Elon Musk को फिर हुआ बड़ा नुकसान, बूस्टर रॉकेट फटा

 

Related Post

pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Posted by - March 4, 2021 0
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की…
CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार…
cm yogi

बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल में CM योगी की मांग पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भले ही हमेशा विपक्ष के निशाने पर हों, लेकिन बतौर स्टार…
CM Dhami paid tribute to Pandit Govind Vallabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत के विचार सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे: मुख्यमंत्री

Posted by - September 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता, समाज सुधारक एवं भारत रत्न पं.…