क्या BJP ऐसे सांसदों-विधायकों का टिकट काटेगी जिनके दो से अधिक बच्चे- जनसंख्या नीति पर रवीश

797 0

उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा- सरकारी नौकरियों का तो अता-पता नहीं और कानून ला रहे हैं कि 2 बच्चों से अधिक पर नौकरी नहीं मिलेगी।रवीश कुमार ने लिखा- मैं उन लाखों नौजवानों के बारे में सोच रहा हूँ जिनकी शादी सरकारी नौकरी न मिलने के कारण नहीं हुई है।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या बीजेपी ऐसे सांसदों और विधायकों के टिकट काट देगी जिनके दो से अधिक बच्चे हैं? उन्होंने आगे लिखा, चुनाव आ रहा है इससे पहले कि बेरोजगारी का सवाल बड़ा हो जाए, आबादी का सवाल खड़ा किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की नई जनसंख्या नीति को लेकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने तंज कसा है। अपने फेसबुक पेज पर लिखी एक पोस्ट में रवीश ने कहा कि सरकारी नौकरियों का तो अता-पता नहीं लेकिन कानून ला रहे हैं कि 2 बच्चों से अधिक पर नौकरी नहीं मिलेगी।इस समय तो ज़िला परिषद और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में हुई हिंसा को सही ठहराने में लगे होंगे लेकिन उनसे पूछा जा सकता है कि दो से अधिक बच्चे होने पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, ऐसे प्रस्ताव पर उनकी क्या राय है।

IMA ने की उत्तराखंड सीएम धामी से अपील, कांवड़ यात्रा की न दें इजाजत

रवीश कुमार ने लिखा, खबर के अनुसार प्रस्तावित क़ानून के मुताबिक़ जिनके दो से अधिक बच्चे हैं उन्हें सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। जो सरकारी नौकरी में हैं और दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें कई सुविधाएँ नहीं मिलेंगी। यह पढ़कर मैं उन लाखों नौजवानों के बारे में सोच रहा हूँ जिनकी शादी सरकारी नौकरी न मिलने के कारण नहीं हुई है। ऐसे बच्चों को तय समय में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर नौकरी देने के मामले में यूपी ने क्या प्रगति की है, वहाँ से नौजवान भलीभाँति जानते होंगे।

Related Post

CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

Posted by - February 22, 2026 0
देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया आवास और भाजपा कार्यालय में कन्या पूजन

Posted by - October 4, 2022 0
देहरादून। शारदीय नवरात्रों की पूरे प्रदेश धूम में रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नवमी पर अपने आवास…

राकेश टिकैत का बड़ा एलान, अब दिल्ली में संसद पर जाकर देंगे धरना

Posted by - October 21, 2021 0
नई दिल्ली। किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता रोके जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के कुछ देर बाद ही…
समाजवादी छात्रसभा

CAA व NRC के विरोध में गिरफ्तार निर्दोष को तत्काल रिहा करे सरकार : समाजवादी छात्रसभा

Posted by - December 26, 2019 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर गुरुवार को समाजवादी छात्रसभा  के कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन…