क्या अगले साल अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी? रवि किशन ने दिया कसा विपक्ष पर तंज

670 0

अगले साल उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही राजनीतिक पार्टियों में गहमागहमी शुरू हो गई है।इस बीच आजतक न्यूज चैनल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। एंकर ने उनसे पूछा कि कहा जा रहा है कि कई बड़े नेता यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सीएम योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे।

इस पर उन्होंने कहा- हमारा एक संगठन है और चुनाव लड़ने का फैसला संगठन करेगा। ये सारी बातें हवा हवाई है।सांसद रवि किशन ने आगे विरोधी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा-  जहां चील नहीं उड़ता है, वहां ये भैंस उड़ा देते हैं। ये लोग अफवाहें उड़ाते हैं।गोरखपुर से भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कहा कि यूपी में जब भी चुनाव आता है तो विपक्षी दलों को ब्राह्मण याद आने लगते हैं। कहा कि मैं भी ब्राह्मण हूं और मैं जानता हूं कि सपा-बसपा की सरकार में ब्राह्मणों के साथ कैसा व्यवहार होता था।

आज महिलाएं करेंगी जंतर मंतर पर ‘किसान संसद’ का संचालन, कृषि कानूनों पर रखेंगी राय

उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण सम्मेलन करने से कोई फायदा नहीं है। यूपी के ब्राह्मण जानते हैं कि उनके सम्मान की सुरक्षा सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं। संसद के मानसून सत्र में लगातार हंगामे पर कहा कि विपक्षी दल अवरोध पैदा कर न सिर्फ संसद का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश के आम नागरिकों का पैसा भी बर्बाद करते हैं।

Related Post

सीएम योगी ने दी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्घांजलि!

Posted by - August 16, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस…
Bundelkhand

योगी सरकार के बजट में बुंदेलखंड पर खास ध्यान, इंडस्ट्री से लेकर एयरपोर्ट तक पर ध्यान

Posted by - February 20, 2025 0
लखनऊ/झांसी। योगी सरकार ने बजट (Budget) में बुंदेलखंड (Bundelkhand) के लिए अलग से कई घोषणाएं की हैं। वित्त मंत्री सुरेश…
SC ईडी को फटकारा

SC ईडी को फटकारा, कहा आप शिवकुमार मामले में चिदंबरम की दलील कॉपी-पेस्ट की

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस जारी की है। ये नोटिस उन्हें…