Kusum

पंजाब सरकार ने बहादुर कुसुम को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का बनाया ब्रांड एंबेसडर

1581 0

जालंधर। पंजाब के जालंधर में लुटेरों को धूल चटाने वाली 15 साल की बहादुर बेटी कुसुम की आज हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है। जिला प्रशासन ने लेकर पंजाब सरकार उसके जज्बे को सलाम कर रहा है।

लुटेरों को धूल चटाने वाली कुसुम को जिला प्रशासन ने आज एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया है। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही कुसुम का शुभंकर भी जारी किया है। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य बहादुरी पुरस्कार के लिए कुसुम के नाम की सिफारिश की है।

पीएम मोदी ने लांच किया e-GOPALA ऐप, जानें इस ऐप की खासियतें?

जिलाधीश घनश्याम थोरी ने गुरुवार को 15 वर्षीय कुसुम को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय नगर में दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों का कुसुम ने बहुत बहादुरी से सामना किया था, जिसमें एक आरोपी के हमले के बाद उसकी कलाई गंभीर रूप जख्मी भी हो गई थी। कुसुम के साहस और दृढ़ भावना को सलाम करते हुए जिलाधीश ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रोग्राम के अधीन ब्रांड एंबेसडर के तौर में उसके नाम के शुभंकर का अनावरण किया,ताकि इससे अन्य लड़कियों को भी प्रेरित किया जा सके।

श्री थोरी ने कहा कि कुसुम ने जालंधर का नाम रोशन किया है। यह उसकी सराहना के लिए एक छोटा सा इनाम था। उन्होंने परिवार को बताया कि प्रशासन ने राष्ट्रीय और राज्य बहादुरी पुरस्कार के लिए कुसुम के नाम की भी सिफारिश की है। इस संबंध में जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कार्यालयों को भी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि चूंकि कुसुम के माता-पिता ने उन्हें एनसीसी और ताइक्वांडो के लिए प्रेरित किया। इस आत्मविश्वास से उसने स्नैचिंग की घटना के दौरान पूरे साहस का प्रदर्शन किया।

पुलिस अधिकारी बनने के सपने को साकार करने के लिए जिलाधीश ने कुसुम को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया है। उन्होंने परिवार से किसी भी तरह की मदद के लिए कभी भी अपने कार्यालय से संपर्क करने की बात कही।

Related Post

DM Savin Bansal strict at CSC centers

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में चल रहा है छापेमारी अभियान निरंतर रहेगा जारी

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी…
Srishti Goswami

नायक फिल्म की तर्ज पर उत्तराखंड में एक दिन की सीएम बनीं सृष्टि गोस्वामी

Posted by - January 24, 2021 0
उत्तराखंड। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर रविवार को हरिद्वार की सृष्टि गोस्वामी (Srishti Goswami) उत्तराखंड की एक दिन की…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने जगार- 2024 हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Posted by - March 10, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार को जगार –…
Anand Bardhan

आईटीडीए के माध्यम से तैयार नए फॉर्मेट में विभागीय वेबसाईटों को अपडेट करें: आनन्द बर्द्धन

Posted by - May 20, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुई।…
CM Vishnudev Sai

CAA लागू करने के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी शुभकामनाएं

Posted by - March 11, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…