बैसाखी

जानिए क्‍यों मनाई जाती है बैसाखी, क्या हैं इसका इतिहास और धार्मिक मान्यताएं

1023 0

लखनऊ डेस्क।  बैसाखी का त्योहार पंजाब और हरियाणा में खासतौर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बैसाखी मनाने के पीछे धार्मिक और ऐतिहासिक कारण हैं। यह पर्व कृषि से भी जुड़ा है क्योंकि इसे रबी की फसल पकने के मौके पर मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा के अलावा भी पूरे उत्तर भारत में बैसाखी मनाई जाती है, लेकिन ज्यादातर जगह इसका संबंध फसल से ही जुड़ा है।

ये भी पढ़ें :-अयोध्या में दो दिन मनेगी राम नवमी, जानिए पूजा विधि व मुहूर्त 

आपको बता दें हिंदुओं के लिए बैसाखी पर्व का बहुत महत्व है. मान्‍यता है कि हजारों सालों पहले गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं। यही वजह है कि इस दिन धार्मिक नदियों में नहाया जाता है।  इस दिन गंगा किनारे जाकर मां गंगा की आरती करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें :-बदलते मौसम में भी रहना है स्वस्थ ,तो डायट में शामिल करें ये चीज 

जानकारी के मुताबिक असम में इस पर्व को बिहू कहा जाता है, इस दौरान यहां फसल काटकर इसे मनाया जाता है। बंगाल में भी इसे पोइला बैसाख कहते हैं. पोइला बैसाख बंगालियों का नया साल होता है। केरल में यह त्‍योहार विशु कहलाता है. बैसाखी के दिन ही सूर्य मेष राशि में संक्रमण करता है इसलिए इसे मेष संक्रांति भी कहते हैं।

Related Post

स्मार्ट रिस्टबैंड्स smart wristbands

कोरोना के कारण टली अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज डेट

Posted by - March 13, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022

मायावती बोलीं-नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेकर बीजेपी राष्ट्रीय समस्या पर दे ध्यान

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। मायावती…